back to top

फेसबुक ने पाक सेना की मीडिया शाखा से जुड़े 103 पेज और ग्रुप किए डिलीट

इस्लामाबाद। फेसबुक ने अप्रामाणिक व्यवहार को लेकर पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा के कर्मचारियों से जुड़े 103 पेजों, ग्रुपों और एकाउंटों को हटा दिया है। इस सोशल मीडिया कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उसने नेटवर्क द्वारा तैयार पेजों

कंपनी ने कहा कि उसने नेटवर्क द्वारा तैयार पेजों, एकाउंटों और ग्रुपों को समन्वित अप्रामाणिक व्यवहार से संबंधित फेसबुक की नीतियों का उल्लंघन करने पर हटा दिया है। उसने हटाए गए ऐसे चार असंबद्ध एवं स्पष्ट पेज, एकाउंट, ग्रुप आदि का ब्योरा साझा भी किया। कंपनी की साइबरसेक्युरिटी पॉलिसी के प्रमुख नाथानियल ग्लेसर की ओर से यहां जारी एक बयान में कहा गया है, आज हमने 103 पेजों, ग्रुपों और एकाउंटों को नेटवर्क के रूप में फेसबुक और इंस्टाग्राम पर समन्वित अप्रामाणिक व्यवहार को लेकर हटा दिया। यह नेटवर्क पाकिस्तान में स्थित है।

अप्रामाणिक व्यवहार वह चीज है

समन्वित अप्रामाणिक व्यवहार वह चीज है जब पेजों या लोगों के ग्रुप मिलकर काम करते हैं और दूसरों को इस बात को लेकर गुमराह करते हैं कि वे कौन हैं तथा वे क्या रह रहे हैं। बयान में कहा गया है, वैसे तो इस गतिविधि में लगे लोगों ने अपनी पहचान छिपाने की कोशिश की लेकिन हमारी जांच में सामने आया कि वह पाकिस्तान सेना के आईएसपीआर (इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस) के कर्मचारी से संबद्ध हैं। पाकिस्तान की सेना ने तत्काल इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

डॉन अखबार ने ग्लेसर के हवाले से

डॉन अखबार ने ग्लेसर के हवाले से कहा, (इन पेजों, एकाउंटों) को इसलिए हटाया गया है क्योंकि फर्जी एकाउंटों का यह नेटवर्क है और वे अपनी पहचान छिपाने के लिए उनका उपयोग कर रहे हैं और ऐसा दिखाते हैं कि ए पेज स्वतंत्र हैं जबकि वास्तव में ऐसा है नहीं। एक अधिकारी ने कहा कि ए पेज, ग्रुप और एकाउंट खुद को स्वतंत्र के रूप में पेश करते हैं लेकिन हकीकत में वे समन्वित अभियान का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि फेसबुक यह नहीं कह सकता कि क्या यह गतिविधि इस संगठन (पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा) के निर्देश पर हो रही है या फिर कर्मचारी निजी हैसियत से कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

जम्मू कश्मीर के डोडा में जंगल से जैश से जुड़े आतंकवादी का शव बरामद

जम्मू । जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में पर्वतीय क्षेत्र से प्रतिबंधित संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से जुड़े एक संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी का शव बरामद...

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग दिल्ली पहुंचे

नयी दिल्ली।  चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली...

दक्षिणी लेबनान में इज़राइली धमाकों से उठता धुआं, गांव खाली कर दूर से तबाही देख रहे लोग

हनियाह (दक्षिणी लेबनान)। दक्षिणी लेबनान के मंसूरी गांव में इज़राइल द्वारा किए जा रहे नियंत्रित धमाकों से उठते धुएं ने पूरे इलाके को दहशत में...

सेवा संकल्प अभियान’ के जरिए शिक्षा जगत में जनभागीदारी और विकसित भारत की संकल्पना को मिलेगा विस्तार

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रस्तावित ‘सेवा संकल्प अभियान’ को व्यापक जनभागीदारी का अभियान बनाने...

CSIR-UGC NET/JRF जून 2026 में लखनऊ विश्वविद्यालय का शानदार प्रदर्शन, 48 विद्यार्थियों ने हासिल की सफलता

Life Sciences में प्रकर्ष मनोहर और Earth Sciences में सोनल शुक्ला ने AIR-2 प्राप्त कर बढ़ाया गौरव, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने...

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया गोमती पुस्तक महोत्सव का शुभारंभ, बोले-पुस्तकों से ज्ञान, संस्कार और विचारों को मिलेगा विस्तार

पुस्तकें ज्ञान, संस्कार और विचारों की सबसे सशक्त साथी : उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय पुस्तकें बच्चों में ज्ञान, विचार, संस्कार और कल्पना...