back to top

कृषि क्षेत्र से उम्मीद

एक साथ महामारी, सीमा पर तनाव, गिरती अर्थव्यवस्था और बढ़ती बेरोजगारी के बीच देश के लिए बड़ी राहत की बात यह है कि इस साल कृषि क्षेत्र की प्रगति ठीक-ठाक हो रही है। भारत सरकार ने खरीफ फसलों के लिए लाभकारी एमएसपी घोषित कर दिया है, लेकिन खरीफ मौसम में फसलों की बुआई किसान एमएसपी देखकर नहीं बल्कि मानसून के सहारे करता है।

इस साल मानसून की प्रगति बहुत अच्छी है। कई साल बाद एकदम सही समय पर मानसून के दस्तक देने के बाद से पूरे देश में इसकी अच्छी प्रगति देखने को मिल रही है और एक जून से अब तक करीब 31 फीसद वर्षा भी अधिक हुई है। जून में प्री मानूसन की बारिश अच्छी होने और मानसून के समय पर पहुंचने के कारण कृषि कार्यों में भी तेजी देखने को मिल रही है जिसकी पुष्टि भारत सरकार के आंकड़े भी करते हैं। अगर आंकड़ों पर गौर करें तो अब तक खरीफ की सभी फसलों को मिलाकर 131.34 लाख हेक्टेयर की बुआई हो चुकी है जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 39.38 फीसद अधिक है।

लगभग चालीस फीसद अधिक बुआई होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। सबसे पहला कारण तो यही है कि जून में अच्छी बारिश एवं समय पर मानसून आने की सूचना के कारण किसानों ने कृषि कार्य को सही समय पर शुरू कर दिया और इसमें अब अच्छी प्रगति देखने को मिल रही है।

बुआई अच्छी होने के पीछे प्रवासी श्रमिकों की गांव वापसी भी एक बड़ा कारण है। लॉकडाउन में ढील मिलने के बाद दिल्ली, मुम्बई और पंजाब जैसे शहरों से बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिकों की वापसी हुई है और ये श्रमिक अब खेती में पसीना बहाकर देश की खाद्य सुरक्षा और समृद्धि को बेहतर करने में जुट गये हैं।

खरीफ फसलों की जो करीब 37.11 लाख हेक्टेयर अधिक बुआई हुई है उसमें सबसे सुखद पहलू यह है कि धान की बुआई तो अभी पिछले साल के लगभग बराबर ही हुई है, लेकिन दलहनी फसलों की बुआई 4.58 लाख हेक्टेयर हो चुकी है जो पिछले साल की तुलना में लगभग दोगुना है। इसी तरह तिलहनी फसलों की बुआई पिछले साल की तुलना में सात सौ फीसद से अधिक हो चुकी है। गौरतलब है कि देश खाद्यान्न उत्पादन के मामले में पूरी तरह से आत्मनिर्भर है।

लॉकडाउन के दौरान अस्सी करोड़ लोगों को नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण के बावजूद गोदामों में गेहूं रखने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है लेकिन इसके विपरीत दलहन और तिलहन उत्पादन के मामले में आत्मनिर्भरता की स्थिति नहीं आयी है। हर साल बड़े पैमाने पर खाद्य तेलों का आयात विदेशों से करना पड़ता है और दालों के दाम भी कई बार उत्पादन एवं आपूर्ति कम होने के कारण बहुत बढ़ जाते हैं।

ऐसे में दलहन और तिलहन की अधिक बुआई के जो आंकड़े आ रहे हैं वे और सुखद हैं। क्योंकि इससे देश में दलहन और तिलहन का उत्पादन बढ़ेगा और आयात से निर्भरता कम होगी। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और अगर उत्पादन के आंकड़े अच्छे होते हैं तो अन्य क्षेत्रों में भी अच्छी प्रगति होती है। सबसे महत्वपूर्ण तो यह है कि कृषि उत्पादन अच्छा रहने पर महंगाई बढ़ने का खतरा नहीं रहता है और यह सबको सुकून देता है।

RELATED ARTICLES

गुड फ्राइडे आज, शहर के गिरिजाघरों में होगी विशेष प्रार्थना

लखनऊ। गुड फ्राइडे ईसाई धर्म का एक खास पर्व है। इस दिन को ईसाई समुदाय के लोग काले दिवस के रूप में मनाते हैं।...

हे दु:ख भंजन मारुति नंदन सुन लो मेरी पुकार, पवनसुत विनती बारम्बार…

हनुमान जन्मोत्सव शहर भर में श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया गया, बजरंगबली का किया विशेष शृंगार, अर्पित किया सिंदूरलखनऊ। हनुमान जन्मोत्सव गुरुवार को...

बजरंगबली पूजन संग 11 वेदियों से की गयी मां गोमती की आरती

लखनऊ। चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा, गुरुवार को लखनऊ में स्थापित प्राचीन श्रीमनकामेश्वर मठ.मंदिर की ओर से नमोस्तुते मां गोमती की आरती...

हनुमान सेतु (पीपा पुल) का भव्य लोकार्पण कर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दी बड़ी सौगात

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान कल देर रात तमसा नदी स्थित हनुमान घाट पर निर्मित...

बीएसएफ जवान की हत्या का खुलासा, पत्नी समेत पांच गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ जिले के इंचौली थाना क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान नैन सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी...

वैभव सूर्यवंशी के सामने होगी गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा

अहमदाबाद। कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज की मौजूदगी वाला तेज गेंदबाजी आक्रमण देखने में तो काफी खतरनाक लगता है, लेकिन शनिवार को...

राज्यसभा में पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने कहा… मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना

नई दिल्ली। राज्यसभा में आम आदमी पार्टी (आप) के उपनेता पद से हटाए जाने के एक दिन बाद पार्टी सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार...

केरल में लोगों ने गिरजाघरों में प्रार्थना कर गुड फ्राइडे मनाया

तिरुवनंतपुरम। केरल में ईसाई समुदाय ने पारंपरिक रीति-रिवाजों और मान्यताओं के अनुसार गुड फ्राइडे मनाया। वहीं, आगामी विधानसभा चुनाव में विभिन्न दलों के उम्मीदवार...

मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के शीर्ष क्रम पर होगी निगाह

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के सत्र में शनिवार को यहां जब अपने घरेलू मैदान पर पहले मैच में आत्मविश्वास...