back to top

एक्जिट पोल अटकलबाजी है, उन पर भरोसा न करें: ममता बनर्जी

कोलकाता पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी ने एक्जिट पोल को  अटकलबाजी  करार देते हुए कहा कि उन्हें ऐसे सर्वेक्षणों पर भरोसा नहीं क्योंकि इस  रणनीति  का इस्तेमाल ईवीएम में  गड़बड़ी  करने के लिए किया जाता है।

बंगाल भाजपा ने बनर्जी के बयान पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए उनसे सपनों की दुनिया से बाहर निकलने को कहा। पार्टी ने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार के दिन गिनती के रह गए हैं।

रविवार को सातों चरण के चुनाव संपन्न होने के बाद आए ज्यादातर एक्जिट पोल में भाजपा नीत राजग को बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है।

बनर्जी ने ट्वीट किया,  मैं एक्जिट पोल के कयासों पर भरोसा नहीं करती। यह रणनीति अटकलबाजी के जरिए हजारों ईवीएम को बदलने या उनमें हेरफेर करने के लिए प्रयुक्त होती है। मैं सभी विपक्षी पार्टियों से एकजुट, मजबूत और साहसी रहने की अपील करती हूं।

कुछ एक्जिट पोल पश्चिम बंगाल में टीएमसी को 24 सीटें, भाजपा को 16 और कांग्रेस को दो सीट मिलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। इन सर्वेक्षणों में वाम मोर्चे के खाते में एक भी सीट नहीं दिखाई गई है।

टाइम्स नाउ  की ओर से प्रसारित दो एक्जिट पोल में राजग को 296 एवं 306 सीट तथा कांग्रेस नीत संप्रग को 126 एवं 132 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है। लोकसभा के अंतिम चरण में रविवार को आठ राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की 59 सीटों पर करीब 61 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला।

RELATED ARTICLES

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा… डंपर ने कार को मारी टक्कर, लखनऊ के चार लोगों की मौत, आठ वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि...

ग्रीन ट्रांजिशन में सोलर पार्क्स की अहम भूमिका, पावर इवैक्युएशन और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग पर जोर जरूरी : विशेषज्ञ

नई दिल्ली। भारत के ग्रीन ट्रांजिशन को गति देने में बड़े स्तर के सोलर पार्क्स अहम भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा...

एशियन स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 की ऑफिशियल हाइड्रेशन पार्टनर बनी बिसलेरी

मुंबई। देश की प्रमुख पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर कंपनी बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड ने एशियन स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 (आइस) के साथ अपने जुड़ाव की...

2026 की दूसरी छमाही में व्हाइट-कॉलर नौकरियों में तेजी के संकेत, 79% HR लीडर्स ने जताई नई भर्तियों की उम्मीद

नई दिल्ली। भारत में व्हाइट-कॉलर जॉब मार्केट 2026 की दूसरी छमाही (H2) में और मजबूत होने के संकेत दे रहा है। नौकरी पोर्टल naukri.com...

सितंबर माह में होगी व्यापारी रैली, 5000 व्यापारी रैली में होंगे शामिल :संजय गुप्ता

व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 व्यापारियों को प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता सम्मानित किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश...