back to top

एक्शन थ्रिलर ‘वी’ का रोमांचक ट्रेलर रिलीज, देखें वीडियो

मुंबई। अमेजन प्राइम वीडियो ने आज एक असाधारण ट्रेलर लॉन्च के साथ अपनी बहुप्रतीक्षित तेलुगु एक्शन थ्रिलर ‘वी’ के प्रति उत्साह बढ़ा दिया है। प्रशंसकों द्वारा बेसब्री से फिल्म की रिलीज के इंतजार के साथ, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने ट्रेलर लॉन्च के लिए एक विशेष रूप से समर्पित वेबसाइट बनाई है। इस वेबसाइट पर, एक खूबसूरत फोटो मोजेक फिल्म पोस्टर देखने मिल रहा है जिसमें दुनिया भर से 6,50,386 प्रशंसकों की तस्वीरें शामिल है और इन तस्वीरों के साथ ‘वी’ का सिम्बोल बनाया गया है।

ट्रेलर की शुरूआत एक पुलिस वाले के जीवन से होती है जिसे एक क्राइम राइटर से प्यार हो जाता है। खुशियों से भरे उसके जीवन में उस वक़्त भूचाल आ जाता है जब एक हत्यारा उसे एक पहेली को सुलझाने की चुनौती देता है। अच्छाई और बुराई के बीच की लड़ाई के कारण, दोनों को परिणाम का सामना करता है जो कि दमदार एक्शन, रोमांस और हास्य से भरपूर है।

मोहन कृष्ण इंद्रगांती द्वारा लिखित व निर्देशित, इस फिल्म में नेचुरल स्टार ह्णनानी’ की मुख्य भूमिका के साथ सुधीर बाबू, निवेथा थॉमस और अदिति राव हैदरी की महत्वपूर्ण भूमिकाएँ शामिल हैं। भारत और 200 देशों व क्षेत्रों में प्राइम सदस्य 5 सितंबर, 2020 से इस पहली सितारों से लैस तेलुगु फिल्म ‘वी’ को अमेजॅन प्राइम पर स्ट्रीम कर सकते हैं।

बहुप्रतीक्षित ट्रेलर लॉन्च के बारे में बात करते हुए, नेचुरल स्टार नानी कहते है, किसी भी कलाकार के लिए, प्रशंसकों के प्यार और प्रशंसा को देखना सबसे खूबसूरत अनुभव होता है! यह फिल्म मेरे लिए खास है- क्योंकि यह मेरी 25वीं फिल्म है। अपने सभी प्रशंसकों को इस अनोखे प्रदर्शन के माध्यम से सम्मानित करने का ऐसा दिलचस्प तरीका वास्तव में रोमांचक रहा है।

यह ट्रेलर एक्शन से भरपूर, दमदार थ्रिलर की बस एक झलक भर है! यह श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स और निर्देशक मोहना कृष्णा के साथ भी मेरी तीसरी फिल्म है जो इसे अधिक विशेष बनाता है। उनके साथ काम हमेशा सौभाग्य की बात है।

RELATED ARTICLES

सीएसके बनाम रॉयल्स मुकाबले में अपनी पूर्व टीमों के खिलाफ आमने-सामने होंगे सैमसन और जडेजा

गुवाहाटी। पिछले एक दशक से अधिक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे संजू सैमसन अब आईपीएल के मैच में सोमवार को उसी टीम के खिलाफ...

मार्च में एफपीआई का रिकॉर्ड पलायन, भारतीय शेयर बाजार से निकाले 1.14 लाख करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च में अब तक घरेलू शेयर बाजार से 1.14 लाख करोड़ रुपये (लगभग 12.3 अरब डॉलर)...

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा अभेद्य, आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किला

लखनऊ/जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण के शनिवार को शुभारंभ के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और उसके आसपास का पूरा...

PM मोदी पलक्कड और त्रिशूर में चुनाव प्रचार के लिए करेंगे रोड शो

पलक्कड (केरल)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने...