back to top

सपा के पीडीए में हर कोई शामिल, अखिलेश बोले- देश को बाँटने नहीं, बचाने के लिए है यह यात्रा

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी के पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) में अगड़े और आदिवासी सहित हर कोई शामिल है।

लखनऊ में पीडीए यात्रा में हिस्सा ले रहे यादव ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, पीडीए में हर कोई शामिल है। चाहे वह अगड़ा हो या आदिवासी, पीडीए में सभी को शामिल किया गया है जिनके अधिकारों के लिए हमारी पार्टी संघर्ष कर रही है।

उन्होंने कहा कि सपा के युवा कार्यकर्ता पिछले कुछ दिनों से राज्य में पार्टी की पीडीए यात्रा निकाल रहे हैं जिसमें 5,000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा लखनऊ पहुंची है जहां वह इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि इस यात्रा में सामाजिक न्याय, जाति आधारित जनगणना और लोगों के सम्मान तथा अधिकार से जुड़े मुद्दे उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा यह यात्रा देश को बांटने की साजिश रच रही ताकतों से, इस देश को बचाने के लिए है।

उन्होंने कहा कि यह यात्रा 22 नवंबर को सैफई में संपन्न होगी। उन्होंने कहा कि सपा की ऐसी यात्राएं और शिविर जारी रहेंगे क्योंकि देश का रास्ता यूपी से ही निकलता है। अखिलेश यादव ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के संदर्भ में यह बात कही।

पीडीए के बारे में उन्होंने आगे कहा कि जिन्होंने स्टेडियम बनाया, वे अगड़े हैं और जो (भाजपा नेता) वहां फोटो खिंचाने जाते हैं वे पिछड़े हैं। अखिलेश ने योगी सरकार की आलोचना करते हुए दावा किया कि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है, डेंगू तेजी से फैल रहा है और कुछ गांवों में 20 लोगों की मौत की खबरें आई हैं लेकिन राज्य सरकार सो रही है।

उन्होंने कहा कि एक सांसद का बेटा इलाज की कमी से यहां पीजीआई में मर गया। उन्होंने कहा सरकार स्वास्थ्य पर पर्याप्त बजट खर्च नहीं कर रही है। अखिलेश ने आरोप लगाया कि भाजपा केवल षड़यंत्र करती है और आपके (मीडिया के) जरिए अफवाहें फैलाती है। इसके पास दिखाने के लिए नया कुछ नहीं है। अखिलेश यादव इस यात्रा में हिस्सा लेंगे और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जनेश्वर मिश्र पार्क तक साइकिल चलाएंगे।

आंध्र प्रदेश ट्रेन दुर्घटना पर उन्होंने कहा कि बार बार इस तरह की ट्रेन दुर्घटनाएं सरकार के संभावित जोखिम के बारे में अलर्ट करने वाली प्रौद्योगिकी होने के दावे की असलियत बताती हैं। उन्होंने कहा यह किस तरह का कवच है।

RELATED ARTICLES

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने मऊ में निस्ट किसान मेला 2026 का उद्घाटन कर किसानों को वैज्ञानिक खेती अपनाने का दिया संदेश

किसानों के पुरुषार्थ से देश खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर, अब निर्यात में भी आगे: ए के शर्मा घोसी चीनी मिल को बंद करने की किसी...

चितेरी लोककला से आत्मनिर्भरता की मिसाल, झांसी की प्रतिभा बनीं सफल उद्यमी

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से मिला 4.5 लाख रुपये का ब्याजमुक्त ऋण, पारंपरिक चितेरी कला को जूट बैग और गिफ्ट उत्पादों से जोड़ा ‘रचनात्मक...

सीएम योगी के निर्देश पर गोकशी नेटवर्क पर बड़ा शिकंजा, 14,182 केस दर्ज

गोकशी और तस्करी को रोकने के लिए वर्ष 2020 में उत्तर प्रदेश गोवध निवारण (संशोधन) अध्यादेश-20 लागू किया गया 13,793 आरोपियों पर गुंडा एक्ट, 178...

अकीदत से अदा की गयी अलविदा की नमाज, मांगी अमन-चैन की दुआ

लखनऊ। माह-ए-रमजान के अंतिम शुक्रवार को शहर की इबादतगाहों पर अकीदत के साथ अलविदा की नमाज अदा की गई। नमाजियों ने मुल्क की तरक्की...

नवरात्र : लखनऊ के 7 देवी मंदिरों में दर्शन करने से पूरी होती है मनोकामना

7 मंदिरों में दर्शन जरूर करना चाहिएलखनऊ। चैत्र नवरात्रि की तैयारियां शुरू हो चुकी है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से...

नवरात्र से तीन राशियों पर बनी रहेगी मां दुर्गा की कृपा

नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती हैलखनऊ। चैत्र नवरात्र हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक मानी...

पुस्तकें मित्र, मार्गदर्शक और गुरु : योगेंद्र उपाध्याय

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला प्रारंभ 22 मार्च तक होंगे भव्य साहित्यिक, सांस्कृतिक आयोजन लखनऊ। पुस्तकें मित्र, मार्गदर्शक और गुरु सरीखी हैं। इस पुस्तक मेले...

ऋषि का सद्साहित्य नैतिक शिक्षा प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

459वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत आर्यकुल कॉलेज आॅफ मैनेजमेंट,...

जैन दर्शन के सिद्धांत आज भी मानवता के लिए प्रासंगिक

जैन दर्शन और साहित्य विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न लखनऊ। उत्तर प्रदेश जैन विद्या शोध संस्थान, लखनऊ तथा बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू)...