back to top

एटा : दिवाली पर घर जा रहे दो बाइक सवारों की मौत, एक अन्य घायल

एटा । एटा जिले के मलावन थाना क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से दीपावली पर अपने घर लौट रहे बाइक सवार दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

मलावन के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) रोहित राठी ने बताया कि तीनों व्यक्ति गुरुग्राम में नौकरी करते थे और दीपावली पर बाइक से घर लौट रहे थे, तभी शनिवार रात थाना क्षेत्र के आसपुर के पास यह हादसा हुआ। टक्कर लगने से बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरे।

एसएचओ ने बताया कि राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने हरदोई निवासी अनुज (50) और मऊ जिले के रनियां निवासी अभिषेक मौर्य (55) को मृत घोषित कर दिया। तीसरे युवक संजय की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसका इलाज एटा के अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज में हो रहा है।

एसएचओ ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि वाहन की पहचान हो सके। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

मन्नेपल्ली हारे, स्विस ओपन में भारतीय चुनौती समाप्त

बासेल। भारत के थारुन मन्नेपल्ली के इंडोनेशिया के एंथोनी सिनिसुका गिंटिंग से तीन गेम तक चले क्वार्टर फाइनल के रोमांचक मुकाबले में हारने के...

पाकिस्तान में ड्रोन के मलबे की चपेट में आने से चार लोग घायल

इस्लामाबाद।पाकिस्तान में अपने लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही नष्ट कर दिए गए अफगान तालिबान के ड्रोन के मलबे की चपेट में आने से...

सुल्तानपुर जिले के शिवगढ़ में एक व्यक्ति का शव नहर में मिला

सुल्तानपुर । सुल्तानपुर जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह एक व्यक्ति का शव नहर में मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।...

एलपीजी संकट के कारण ईद एवं चुनाव से पहले ही केरल से प्रवासी श्रमिकों का पलायन

कोच्चि । एलपीजी संकट की वजह से समूचे केरल में बड़े पैमाने पर रेस्तरां और होटल के बंद होने के कारण प्रवासी श्रमिक ईद...

अकीदत से अदा की गयी अलविदा की नमाज, मांगी अमन-चैन की दुआ

लखनऊ। माह-ए-रमजान के अंतिम शुक्रवार को शहर की इबादतगाहों पर अकीदत के साथ अलविदा की नमाज अदा की गई। नमाजियों ने मुल्क की तरक्की...

नवरात्र : लखनऊ के 7 देवी मंदिरों में दर्शन करने से पूरी होती है मनोकामना

7 मंदिरों में दर्शन जरूर करना चाहिएलखनऊ। चैत्र नवरात्रि की तैयारियां शुरू हो चुकी है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से...