back to top

कार्यक्रम में 10 मिनट की बिजली कटौती से नाराज ऊर्जा मंत्री ने 5 अधिकारियों को किया निलंबित

उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा शनिवार को मुरादाबाद के गांधी पार्क में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान अचानक करीब 10 मिनट तक बिजली गायब हो गई, जिससे कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। मंच से ही मंत्री एके शर्मा ने नाराजगी जताई और कहा कि यह लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके तुरंत बाद ऊर्जा विभाग ने कार्रवाई करते हुए पांच अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया।

सस्पेंड किए गए अधिकारियों में मुख्य अभियंता अरविंद सिंघल, अधीक्षण अभियंता सुनील अग्रवाल, अधिशासी अभियंता प्रिंस गौतम, एसडीओ राणा प्रताप और जेई ललित कुमार शामिल हैं।

मंत्री एके शर्मा ने अपने एक बयान को लेकर मचे विवाद पर भी सफाई दी। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव के दौरान दिए गए “लालटेन युग” संबंधी बयान को मीडिया ने अधूरा और गलत तरीके से पेश किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने की योजना का स्वागत किया था। साथ ही यह भी कहा था कि अगर फिर से “लालटेन युग” लौटा, तो बिजली की उम्मीद नहीं की जा सकती। उनके मुताबिक,मेरा आशय सिर्फ इतना था कि अगर लालटेन को वोट देंगे, तो बिजली का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा।

मंत्री शर्मा ने पूर्ववर्ती सरकारों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी और अन्य दलों की सरकारों ने कांवड़ यात्रा की हमेशा उपेक्षा की है। उन्होंने कहा कि यह कोई नई परंपरा नहीं है, लेकिन भाजपा सरकार ने इसे समर्पण, सुरक्षा और सम्मान के साथ संचालित किया है।

मंत्री ने मुरादाबाद नगर निगम द्वारा शुरू किए गए ‘प्रोजेक्ट जटायु’ की भी तारीफ की। इस योजना के तहत पुराने वाहन को मॉडिफाई कर एक मोबाइल कंट्रोल रूम तैयार किया गया है, जिसमें टीवी स्क्रीन, ड्रोन कैमरे और निगरानी तंत्र लगे हैं। यह वाहन सीधे कंट्रोल सेंटर से जुड़ा है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने में सहायक होगा। मंत्री ने कहा कि इस मॉडल को प्रदेश के अन्य नगर निगमों में भी लागू किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

सब-इंस्पेक्टर परीक्षा के सवाल पर विवाद, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के एक सवाल को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले में मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...

नेहरू जीवित रहे होते तो कांशीराम कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री होते : राहुल गांधी

लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को दावा किया कि अगर भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल...

विकसित भारत के लिए दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण में समाज की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण: राष्ट्रपति मुर्मू

नयी दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण में समाज की सक्रिय भागीदारी का आह्वान करते हुए शुक्रवार को कहा कि विकसित...

सब-इंस्पेक्टर परीक्षा के सवाल पर विवाद, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के एक सवाल को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले में मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...

पापमोचनी एकादशी व्रत आज, भक्त करेंगे श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। सभी एकादशी में पापमोचनी एकादशी को विशेष माना जाता है। इसके प्रभाव से साधक के पापों का नाश होता है और वह मोक्ष...

चैत्र नवरात्र में ग्रहों-नक्षत्रों के उत्तम और दुर्लभ संयोग

घटस्थापना के लिए दो शुभ मुहूर्तलखनऊ। इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू हो रहे हैं। इस दिन कलश स्थापना के लिए भी...

शबद कीर्तन संग गुरु ग्रंथ साहिब पर हुई फूलों की वर्षा

बड़ी श्रद्धा से मनाया गयालखनऊ । गुरसिखी कैलेंडर अनुसार चैत माह से नए साल 2026 के पवित्र आगमन के उपलक्ष में लखनऊ की समूह...

पुस्तक मेले में दिन भर चला विमोचन और चर्चा का दौर

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला : दूसरा दिन लखनऊ। रवीन्द्रालय में चल रहे लखनऊ पुस्तक मेले में अध्यात्म की पुस्तकें खूब हैं तो यहां...

भगवान झूलेलाल महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

बड़ी संख्या में महिलाओं ने शिरकत कर भगवान झूलेलाल का आशीर्वाद प्राप्त किया लखनऊ। शुभम सिटी सिंधी पंचायत पंडित खेड़ा ने आज देर शाम तक...