back to top

केरल : कोल्लम सीट पर महिला उम्मीदवारों की बढ़ती संख्या के बीच बिंदु कृष्णा के लिए चुनाव बेहद खास

कोल्लम (केरल)। कांग्रेस नेता बिंदु कृष्णा के लिए केरल के कोल्लम विधानसभा सीट पर आगामी नौ अप्रैल को होने वाला चुनाव विशेष महत्व रखता हैं। बिंदु कृष्णा के लिए यह सिर्फ एक और चुनाव नहीं है, बल्कि एक ऐसा पल भी है जो पार्टी के भीतर लंबे समय से चली आ रही मांग को उजागर करता है। उनका कहना है कि कांग्रेस ने आखिरकार महिलाओं के प्रतिनिधित्व के मामले में एक कदम आगे बढ़ाया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा एक सम्मेलन में महिलाओं और युवा नेताओं को तरजीह देने की बात कहने के वर्षों बाद पार्टी ने पहली बार अपने 55 उम्मीदवारों की पहली सूची में आठ महिला उम्मीदवारों को मैदान पर उतारा है। पार्टी ने मंगलवार को 55 उम्मीदवारों की घोषणा की।

कृष्णा ने आलाकमान के फैसले की सराहना की। उन्होंने कहा, यह सच में एक सुखद और सकारात्मक बात है। महिला कांग्रेस की राज्य इकाई की पूर्व अध्यक्ष कृष्णा यहां केरल में कांग्रेस पार्टी के इतिहास में जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) की अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभालने वाली दूसरी महिला थीं। बिंदु कृष्णा (53) जमीनी स्तर की नेता के रूप में प्रतिष्ठा रखती हैं और 2021 के विधानसभा चुनावों में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के मौजूदा विधायक मुकेश से हारने के बाद वह एक बार फिर कोल्लम क्षेत्र से चुनावी मैदान में हैं। राज्य में कांग्रेस पार्टी की महिला शाखा, महिला कांग्रेस का नेतृत्व करने के बाद उन्होंने राजनीतिक रूप से चुनौतीपूर्ण दौर में दक्षिणी कोल्लम जिले की जिला कांग्रेस समिति (डीसीसी) की अध्यक्ष के रूप में कार्य किया था। वह 2021 के विधानसभा चुनावों में 2,072 वोट के मामूली अंतर से हारी थी और इसी तथ्य ने उनके वर्तमान चुनावी अभियान में जीत की आशा बढ़ा दी है।


पिछले पांच वर्षों में कृष्णा कोल्लम में सक्रिय रहीं और पार्टी कार्यक्रमों के बीच अपनी मौजूदगी बनाए रखने मेंभी सफल रहीं हैं। महिला नेता ने अपनी व्यस्त जनसभाओं के बीच बात करते हुए कहा कि पिछली बार चुनाव में जीत से बाल-बाल चूक गई थी, लेकिन आगामी चुनाव में उनकी सफलता सुनिश्चित करने के लिए राजनीतिक परिस्थितियां पूरी तरह से अनुकूल हैं। उन्होंने कहा,चुनावी हार के बावजूद मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के साथ सक्रिय रूप से जुड़ी रही हूं। इसलिए इस बार मेरा आत्मविश्वास अधिक है।

संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) कृष्णा की उम्मीदवारी को उस निर्वाचन क्षेत्र में खोए हुए रण को वापस पाने के प्रयास के रूप में देख रहा है जहां अक्सर मुकाबले बहुत करीबी होते रहे हैं। सत्ताधारी माकपा ने जमीनी स्तर से जुड़े अपने चेहरे एस. जयमोहन को इस सीट पर कब्जा बरकरार रखने के लिए मैदान में उतारा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने अब तक इस सीट के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।

RELATED ARTICLES

आज प्रदेश में न कोई भय है, न तनाव, न अराजकता और न ही दंगों का खतरा: मुख्यमंत्री योगी

9 वर्षों में राज्य में बदल गई कानून-व्यवस्था की तस्वीर,शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जा रहे त्योहार, नवरात्रि व रमजान में अब नहीं कोई तनाव,...

महापौर से मिले नामित पार्षद, नगर विकास पर हुई सार्थक चर्चा

लखनऊ। बालाकदर रोड स्थित महापौर कैंप कार्यालय पर बुधवार को नामित पार्षद रूपचंद्र अग्रवाल, पुरुषोत्तम पुरी, नेहा सिंह, किशन पाल एवं अखिलेश गिरी पहुंचे।...

रक्षा से उर्जा तक, यूपी में दीर्घकालिक संभावनाएं: कनाडा के उच्चायुक्त क्रिस्टोफर कूटर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश को देश का पसंदीदा निवेश गंतव्य बनाने और 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के विजन को साकार करने की दिशा में...

आज प्रदेश में न कोई भय है, न तनाव, न अराजकता और न ही दंगों का खतरा: मुख्यमंत्री योगी

9 वर्षों में राज्य में बदल गई कानून-व्यवस्था की तस्वीर,शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जा रहे त्योहार, नवरात्रि व रमजान में अब नहीं कोई तनाव,...

महापौर से मिले नामित पार्षद, नगर विकास पर हुई सार्थक चर्चा

लखनऊ। बालाकदर रोड स्थित महापौर कैंप कार्यालय पर बुधवार को नामित पार्षद रूपचंद्र अग्रवाल, पुरुषोत्तम पुरी, नेहा सिंह, किशन पाल एवं अखिलेश गिरी पहुंचे।...

रक्षा से उर्जा तक, यूपी में दीर्घकालिक संभावनाएं: कनाडा के उच्चायुक्त क्रिस्टोफर कूटर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश को देश का पसंदीदा निवेश गंतव्य बनाने और 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के विजन को साकार करने की दिशा में...

समावेशी विकास और सुशासन से बदला उत्तर प्रदेश का स्वरूप : डॉ. राजेश्वर सिंह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2017 के बाद एक ऐतिहासिक परिवर्तन का अनुभव किया है और आज यह भारत की विकास यात्रा का...

प्रदेशभर में 9 दिवसीय भव्य आयोजन, हर जनपद में दिखेगी विकास की झलक

26 मार्च तक मेलों, प्रदर्शनी, संवाद, रोजगार और सम्मान कार्यक्रमों का आयोजन लखनऊ, विशेष संवाददाता। योगी सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने...

योगी सरकार के नौ साल का डिप्टी सीएम केशव मौर्य व ब्रजेश पाठक ने बताया सुशासन व विकास का प्रतीक

2027 में 2017 से भी बड़ी जीत का भरोसा, 2047 तक यूपी विकसित प्रदेश बनेगा लखनऊ,विशेष संवाददाता। उत्तर प्रदेश में विकास और समृद्धि...