back to top

यूपी में संक्रमण के प्रसार पर प्रभावी नियंत्रण, पर सतर्क रहने की जरूरत : योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि जनसंख्या की दृष्टि से देश के सबसे विशाल राज्य में कोविड-19 संक्रमण के प्रसार पर प्रभावी नियंत्रण है,लेकिन अभी सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि छोटी सी भी लापरवाही खतरनाक साबित हो सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और प्रदेश में साथ मिल कर काम करने से यह परिणाम सामने आया है और जब तक कोविड-19 के लिए किसी प्रभावी दवा अथवा टीके की खोज नहीं कर ली जाती, तब तक बचाव ही इसका उपचार है।

मुख्यमंत्री मंगलवार को यहां लोक भवन में बैठक में अनलॉक-1 व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के प्रकोप को नियंत्रित करने, इसके उपचार के लिए चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा समाज के गरीब और कमजोर वर्गों को राहत पहुंचाने के लिए किए गए प्रबन्धों के बेहतर नतीजे मिल रहे हैं। उन्होंने पिछले दो दिन के दौरान चार मण्डलों-बस्ती, गोरखपुर, आजमगढ़ तथा वाराणसी के अपने भ्रमण का उल्लेख करते हुए बताया कि राज्य के सभी क्षेत्रों में कार्य किया गया है और इसके फलस्वरूप प्रदेश बेहतर स्थिति में है।

उन्होंने कहा, पुलिस द्वारा नियमित तौर पर गश्त की जाए। सामाजिक दूरी का पालन कराने पर विशेष ध्यान दिया जाए। मास्क लगाने के लिए लोगों को जागरुक किया जाए। मास्क का इस्तेमाल न करने वालों के खिलाफ कार्वाई की जाए और वाहनों की जांच की जाए। मुख्यमंत्री योगी ने कहा, प्रदेश में लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराया गया। बिना लक्षण वाले संक्रमित व्यक्तियों को अस्पताल में रखा गया। इससे संक्रमण को नियंत्रित करने में काफी मदद मिली।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में अनलॉक के तहत प्रदान की गई छूट के दौरान पूरी सावधानी बरतना अत्यन्त आवश्यक है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का लोगों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। इस दौरान राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों के परिणामस्वरूप जनता का प्रदेश सरकार पर भरोसा और सुदृढ़ हुआ है। आदित्यनाथ ने कहा कि लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री के विशेष आर्थिक पैकेज का पूर्ण लाभ लेने का गम्भीरता से प्रयास किया जाए।

इस पैकेज के माध्यम से भारत सरकार द्वारा दुकानदारों को ऋण उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। इसमें समय से ऋण का भुगतान करने पर सब्सिडी की व्यवस्था भी गई है। डिजिटल पेमेंट पर प्रोत्साहन की भी व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में संचारी रोग से होने वाली मृत्यु की दर में उल्लेखनीय गिरावट लाने में सुदृढ़ निगरानी तंत्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। कोविड-19 की मृत्यु दर में गिरावट लाने के लिए प्रभावी कार्वाई की आवश्यकता है।

RELATED ARTICLES

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट

मुंबई । पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में भारी...

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 20 जहाजों को गुजरने की अनुमति दी: ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने सोमवार सुबह से अगले कुछ दिन तक होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल के...

सूर्या को इंपैक्ट सब के तौर पर एहतियातन इस्तेमाल किया गया : जयवर्धने

मुंबई। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम के पहले आईपीएल मैच में...

महावीर जयंती आज, निकाली गयी पालकी यात्रा

लखनऊ। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती मंगलवार को धूमधाम के साथ मनायी जाएगी। श्री जैन धर्म प्रवर्धनी सभा के...

बच्चों को मिला एकता का संदेश

स्टोरीमैन जीतेश ने सुनाई कहानी लखनऊ। जीवन में केवल ताकत या बुद्धि ही पर्याप्त नहीं होती बल्कि नेक दिली और आपसी एकता भी उतनी ही...

फिल्मों के माध्यम से भारत की संस्कृति को वैश्विक पहचान मिली : पाठक

उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव का आगाज लखनऊ। उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव 2026 का दो दिवसीय भव्य आयोजन दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुभारंभ हुआ।...

मुनाल महोत्सव : पहाड़ी लोकनृत्य की बिखरी छटा

तीन दिवसीय महोत्सव का हुआ समापनलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...

नाटक अरे… शरीफ लोग के किरदारों ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया

दिव्य सांस्कृतिक शैक्षिक संस्थान की नाट्य प्रस्तुतिलखनऊ। दिव्य सांस्कृतिक शैक्षिक संस्थान की नाट्य प्रस्तुति अरे…शरीफ लोग का मंचन उद्यान भवन में किया गया। नाटक...

ज्ञानदान युगधर्म है जो सबको करना चाहिए : उमानन्द शर्मा

460वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्न लखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत गौतम बुद्ध डिग्री कॉलेज,...