back to top

ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का काम पूरा

लखनऊ। ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर देश में माल ढुलाई के लिए अलग टेक उपलब्ध करायेगा बल्कि मेल, एक्सप्रेस एवं पैसेंजर ट्रेनों के लिए भी अब स्पीड बढ़ाने का मौका होगा। क्योंकि फेट डेडिकेटेड कॉरिडोर में मेन लाइन पर चल रही मालगाड़ियां इस कॉरिडोर होकर गुजरेंगी और यात्री ट्रेनों को बिना वजह मालगाड़ियों को पास देने के लिए रुकना नहीं पड़ेगा।

ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर देश में माल ढुलाई के लिए तैयार हो गया है। सबसे बड़ी रेलवे लाइन यानि डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का निर्माण पूरा हो गया है। पूर्व में रेल मंत्रालय ने उद्योग जगत को भरोसा दिलाया था कि इस कॉरिडोर के निर्माण पूरा होने के बाद उनका माल तेजी से सुगमता के साथ एक शहर से दूसरे शहर पहुंच सकेगा। भारतीय रेलवे के डीएफसी कॉरिडोर का ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पूरी तरह तैयार है। ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पंजाब के लुधियाना से पश्चिम बंगाल के सोननगर तक जाता है। देश के इस बेहद खास कॉरिडोर की लंबाई 1337 किमी लंबा है। ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर 51 हजार करोड़ की लागत से तैयार हुआ है।

ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से पॉवर हाउसों को कोयले की आपूर्ति जल्दी मिलेगी। ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर हर रोज 140 मालगाड़ियां चलेंगी, जिसमें 70फीसद मालगाड़ियां कोयले की हैं। इसका सीघा लाभ पंजाब ,हरियाणा, यूपी और दिल्ली के पॉवर प्लांटों को मिलेगा। रेलवे का वेस्टर्न कॉरिडोर भी 70फीसद बन चुका है जो इसी वित्तीय वर्ष में 95 फीसद बन कर तैयार हो जाएगा। भारतीय रेलवे का पश्चिमी कॉरिडोर यानी वेस्टर्न कारिडोर खुर्जा से जेएनपीटी मुंबई तक बन रहा है।

ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर सामान्य ट्रैक से दुगनी स्पीड यानी औसतन 50 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से मालगाड़ियां चलेंगी। अभी रेलवे में मालगाड़ियों की औसत रफ्तार 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा है यानी वह 1 घंटे में 25 से 35 किलोमीटर ही चल पाती हैं।

पैसेंजर ट्रेनों को भी होगा फायदा- इससे आपको सीधा फायदा

ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर सिर्फ मालगाड़ियां ही चलेगी लेकिन इसका फायदा पैसेंजर ट्रेनों को भी होगा क्योंकि सामान्य रेलवे ट्रैक से माल गाड़ियां शिफ्ट हो जाएगी और ट्रैक पर दबाव कम होने से पैसेंजर गाड़ियां भी तेज रफ्तार से दौड़ेंगीं और तय समय पर यात्रियों को पहुंचायेंगी। यात्री गाड़ियों के ट्रैक से माल गाड़ियां कम हो जायेगी जिससे यात्री गाड़ियों की समयबद्धता बढ़ेगी और नई यात्री गाड़ियों के लिए भी ट्रैक की क्षमता बढ़ेगी। इससे ट्रेनें टाइम पर आयेगी और तय वक्त पर यात्रियों को उनके गन्तव्य तक पहुंचायेंगी।

RELATED ARTICLES

हनुमान सेतु (पीपा पुल) का भव्य लोकार्पण कर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दी बड़ी सौगात

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान कल देर रात तमसा नदी स्थित हनुमान घाट पर निर्मित...

बीएसएफ जवान की हत्या का खुलासा, पत्नी समेत पांच गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ जिले के इंचौली थाना क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान नैन सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी...

वैभव सूर्यवंशी के सामने होगी गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा

अहमदाबाद। कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज की मौजूदगी वाला तेज गेंदबाजी आक्रमण देखने में तो काफी खतरनाक लगता है, लेकिन शनिवार को...

कूद से कम्यूट फिल्मों के दौर की होगी शुरूआत: नीलेश मिसरा

इस प्रारूप का उद्देश्य ऐसी फिल्मों का निर्माण करना हैलखनऊ। हिन्दी सिनेमा के प्रख्यात गीतकार, लेखक और स्टोरीटेलर नीलेश मिसरा ने अपनी नई फिल्म...

कलाकार मिलन समारोह में गूंजी गजलें और गीत

राय उमानाथ बली में 33वां कलाकार मिलन समारोहलखनऊ। विश्व हिंदी रंगमंच दिवस पर कलाकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की ओर से 33वां कलाकार मिलन समारोह...

गुड फ्राइडे : जो क्रूस पे कुर्बान है वो मेरा मसीहा है… से गूंजे शहर के चर्च

गिरजाघरों में श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुड फ्राइडे, चर्चों में हुई विशेष प्रार्थना सभाएं, गाए गये प्रभु यीशु के बलिदान को याद करते हुए...

श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, निकली भव्य कलश यात्रा

भांगड़ा और ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकती महिलाएं​लखनऊ। हरिश्चंद्र वंशीय समाज महिला समिति 'सुहासिनी' के तत्वावधान में शुक्रवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान...

लखनऊ की पूजा गर्ग बनीं फिक्की फ्लो की 43वीं राष्ट्रीय अध्यक्ष

सिमरन साहनी बनी फ्लो लखनऊ चैप्टर की नई चेयर पर्सन लखनऊ। फिक्की लेडीज आॅर्गनाइजेशन गर्व के साथ घोषणा करता है कि लखनऊ की पूजा गर्ग...

एक एंग्री ओल्ड मैन की जबरदस्त कहानी है ‘सूबेदार’

अभिनेता ने अपने स्टाइल, स्वैग, आक्रोश और हीरोइज्म से इसे यादगार बनायालखनऊ। अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ...