back to top

लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में 3.7 तीव्रता के भूकंप के झटके, गोंडा में रहा केंद्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ शुक्रवार सुबह अचानक आए भूकंप के झटकों से दहल उठी। सुबह करीब 7:32 बजे महसूस किए गए झटकों ने लोगों को घरों से बाहर निकलने पर मजबूर कर दिया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 3.7 मापी गई, जबकि इसका केंद्र गोंडा जिले में स्थित था।

भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर बताई गई है। गोंडा में भूकंप का केंद्र होने के कारण इसके झटके लखनऊ तक स्पष्ट रूप से महसूस किए गए। राजधानी के कई इलाकों में खासतौर पर हाइराइज इमारतों में रहने वाले लोगों ने झटकों के दौरान फर्नीचर और दीवारों को हिलता महसूस किया। अचानक आए भूकंप से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग एहतियातन अपने घरों से बाहर निकल आए।

भूकंप का असर केवल लखनऊ तक सीमित नहीं रहा। बाराबंकी, सुल्तानपुर, बस्ती, उन्नाव और सुल्तानपुर समेत कई जिलों में झटके महसूस किए गए। इसके अलावा कानपुर, प्रयागराज और गोरखपुर तक भूकंप के असर की जानकारी सामने आई है। हालांकि किसी भी जिले से जान-माल के नुकसान की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

भूकंप के बाद लोगों में आफ्टरशॉक को लेकर चिंता बनी रही। हालांकि, पहले झटके के बाद कोई दूसरा झटका महसूस नहीं किया गया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

एनसीएस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी जानकारी में बताया कि इसी दौरान उत्तराखंड के बागेश्वर में 3.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। वहीं, शिनजियांग क्षेत्र में भी 4.4 तीव्रता का भूकंप रिकॉर्ड किया गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, हाल के दिनों में म्यांमार में आए 5.9 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के बाद पूरे क्षेत्र में भूगर्भीय हलचल बढ़ी है। उस भूकंप के झटके कोलकाता और बांग्लादेश के ढाका तक महसूस किए गए थे। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज के मुताबिक, उस भूकंप की गहराई भी लगभग 10 किलोमीटर थी।

RELATED ARTICLES

यूपी स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन: लखनऊ के अरुण कक्कड़ का डबल धमाल, मधु-सुषमा भी बनीं चैंपियन

लखनऊ। वेटरन खिलाड़ियों की शानदार प्रतिस्पर्धा के बीच योनेक्स–सनराइज यूपी स्टेट मास्टर्स (वेटरन) बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 में लखनऊ के अनुभवी खिलाड़ी अरुण कक्कड़ ने...

शीर्ष 10 में आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 4.55 लाख करोड़ रुपये बढ़ा, रिलायंस को सबसे ज्यादा फायदा

नयी दिल्ली। शेयर बाजार में शानदार तेजी के रुख के बीच बीते सप्ताह शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में आठ का संयुक्त बाजार पूंजीकरण 4.55...

चेन्नई हवाई अड्डे पर कोहरे के कारण उड़ान संचालन बाधित

चेन्नई । कोहरे के कारण कम दृश्यता की वजह से रविवार को यहां आने वाली कम से कम तीन उड़ानों का मार्ग नजदीकी हवाई...

वैलेंटाइन वीक : चॉकलेट डे पर रिश्तों में बिखरी प्यार की मिठास

लखनऊ। वैलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन चॉकलेट डे के रूप में मनाया गया। इस दिन लोग अपने प्रिय को चॉकलेट देते हैं। चॉकलेट रिश्तों...

चॉल में रहने वाले बेरोजगार महादेव की कहानी है ‘गांधी टॉक्स’

'गांधी टॉक्स' इस बार एक ऐसा अनोखा सिनेमाई अनुभव जरूर दे जाती हैलखनऊ। बिना डायलॉग्स के स्टोरी टेलिंग काफी चुनौतीपूर्ण होती है। खासकर आजकल...

साल का पहला शनि प्रदोष व्रत 14 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। साल का पहला शनि प्रदोष व्रत बेहद खास रहने वाला है। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का खास महत्व है। इस दिन व्रत...

28 फरवरी की शाम आसमान में लगेगी 6 ग्रहों की कतार

लखनऊ। 28 फरवरी 2026 को शाम ढलते ही आसमान में एक खूबसूरत नजारा दिखेगा। सूर्यास्त के बाद पश्चिमी या दक्षिण-पश्चिमी क्षितिज पर छह ग्रह...

हर हर महादेव के जयघोष संग निकली कलश यात्रा

कलश यात्रा के साथ ही श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ भी किया गयालखनऊ। ठाकुरगंज स्थित श्री कल्याण गिरि मंदिर से भव्य, दिव्य एवं...

चित्रकारी में विवेकानन्द, क्ले मॉडलिंग में श्रद्धा और कलश अलंकरण में अन्नपूर्णा अव्वल

राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवसलखनऊ। राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवस पर हुए तीन दिवसीय ललित कला उत्सव का समापन सोमवार...