back to top

दबाव में था पर इन हालात में बल्लेबाजी करना पसंद है: दुबे

अहमदाबाद। भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे ने आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप ए मैच में नीदरलैंड के खिलाफ भारत की जीत के बाद कहा कि वह बल्लेबाजी करते हुए दबाव में थे लेकिन उन्हें इस तरह के हालात में बल्लेबाजी करना पसंद है।

भारत के 194 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड की टीम चक्रवर्ती (14 रन पर तीन विकेट) और शिवम दुबे (35 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने सात विकेट पर 176 रन ही बना सकी।

दुबे ने इससे पहले अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी के दौरान 31 गेंद में छह छक्कों और चार चौकों से 66 रन की पारी खेलने के अलावा हार्दिक पंड्या (21 गेंद में 30 रन, तीन छक्के) के साथ पांचवें विकेट के लिए 35 गेंद में 76 रन की साझेदारी की जिससे भारत ने छह विकेट पर 193 रन बनाए। कप्तान सूर्यकुमार यादव (34) और तिलक वर्मा (31) ने भी उपयोगी पारियां खेली।

मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए दुबे ने भारत की 17 रन की जीत के बाद कहा,स्थिति थोड़ी मुश्किल थी लेकिन यह ऐसी स्थिति है जिसमें मुझे बल्लेबाजी करना पसंद है। मैं लुत्फ उठा रहा था। हालांकि मुझ पर दबाव था।

उन्होंने कहा, गेंद स्किड हो रही थी और नीची रह रही थी। एक गेंद काफी स्पिन भी हुई। मुझे पता था कि मैं बड़े शॉट खेल सकता हूं लेकिन स्थिति की मांग शुरुआत में कुछ अलग थी। मैं बाउंड्री मारने की कोशिश करता हूं और छक्के मारने में मजा आता है। मुझे पता है कि सभी गेंदबाज मुझे छकाने की कोशिश करेंगे। धीमी गेंद डालेंगे इसलिए मैंने खुद को तैयार किया।दुबे ने कहा कि वह अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी पर भी काफी मेहनत कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, जैसा कि कप्तान और कोच ने मेरे से कहा था कि मुझे स्ट्राइक ऊंचा रखना है। लेकिन यह स्थिति पर भी निर्भर करता है। गेंदबाजी में कड़ी मेहनत कर रहा हूं। नतीजे भी आ रहे हैं। कभी-कभी आपके खिलाफ बड़े शॉट खेले जाएंगे लेकिन आप विकेट भी लेंगे।

RELATED ARTICLES

‘चोटी विवाद’ पर ब्रजेश पाठक का बड़ा दांव…बटुकों का तिलक लगाकर किया सम्मान, विपक्ष ने मांगा इस्तीफा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों 'चोटी विवाद' ने नया मोड़ ले लिया है, जिसके केंद्र में प्रयागराज का माघ मेला और...

टाटा समूह पूरे प्रणाली में एआई अपनाने की प्रक्रिया में, क्षेत्र-विशिष्ट एआई चिप बनाने की योजना

नयी दिल्ली। टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने बृहस्पतिवार को कहा कि कंपनी पूरी प्रौद्योगिकी प्रणाली में कृत्रिम मेधा (एआई) को अपनाने की...

एआई निवेश से रिलायंस रचेगा इतिहास… 10 लाख करोड़ का मास्टर प्लान

नयी दिल्ली। 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने भारत के तकनीकी भविष्य को लेकर एक ऐतिहासिक...

एआई में तेजी से प्रगति करने वाला युग लाने की क्षमता है: गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई

नयी दिल्ली। गूगल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचाई ने बृहस्पतिवार को कृत्रिम मेधा (एआई) को ‘‘तीव्र प्रगति’’ के युग की शुरुआत करने...

‘चोटी विवाद’ पर ब्रजेश पाठक का बड़ा दांव…बटुकों का तिलक लगाकर किया सम्मान, विपक्ष ने मांगा इस्तीफा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों 'चोटी विवाद' ने नया मोड़ ले लिया है, जिसके केंद्र में प्रयागराज का माघ मेला और...

कप्तान शाई होप का आकर्षक अर्धशतक से वेस्ट इंडीज ने इटली को 42 रन से हराया

कोलकाता। कप्तान शाई होप के आकर्षक अर्धशतक के बावजूद वेस्टइंडीज पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद इटली के खिलाफ टी20 विश्व...

दोबारा शादी का प्‍लान बना रही हैं टीवी एक्‍ट्रेस जेनिफर विंगेट

मुंबई। टीवी एक्‍ट्रेस जेनिफर विंगेट जल्द ही टीवी के पॉपुलर एक्टर करण वाही के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। इसके पहले...