वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। केजीएमयू न्यूरोसर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. बीके ओझा को संस्थान का नया मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बनाया गया है। कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानन्द ने मंगलवार को इसका आदेश जारी कर दिया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक का पद प्रो. एसएन शंखवार के जाने के बाद से ही रिक्त था।
प्रो. शंखवार को गत 11 सितम्बर को बीएचयू का निदेशक नियुक्ति किया गया था। बीएचयू में निदेशक का पदभार ग्रहण करने के लिए उन्होंने केजीएमयू के सीएमएस का पद छोड़ दिया था।





