घर या आसपास पेड़ जरूर लगाएं : डॉ. अरूण सक्सेना

समिति पूरे प्रदेश भर में पेड़ लगाने का अभियान चला रही है
वरिष्ठ संवाददाता
लखनऊ। आज लखनऊ में हेमवती नन्दन बहुगुणा स्मृति समिति द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन नवभारत पार्क, नादान महल रोड, नक्खास, लखनऊ में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के वन मंत्री डा. अरूण सक्सेना उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अम्मार रिजवी, प्रदेश अध्यक्ष, हेमवती नन्दन बहुगुणा स्मृति समिति, उप्र, पूर्व कार्यवाहक, मुख्यमंत्री, उप्र. ने की। हेमवती नन्दन बहुगुणा स्मृति समिति के प्रदेश सचिव देव वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डा. अरूण सक्सेना ने प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व मुख्यमंत्री, उ.प्र. हेमवती नन्दन बहुगुणा के फोटो पर माल्यापर्ण कर कार्यक्रम का आरम्भ किया जिसके बाद डा. अम्मार रिजवी ने कार्यक्रम में आये लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि हेमवती नन्दन बहुगुणा स्मृति समिति हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे प्रदेश भर में पेड़ लगाने का अभियान चला रही है। जिसके क्रम में आज लखनऊ में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। मुख्य अतिथि डा. अरूण सक्सेना ने उपस्थित लोगो को बताया कि यू.पी. की भाजपा सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में लगभग 37 करोड़ से ज्यादा पेड़ लगा चुकी है व पार्टी द्वारा पेड़ लगाने का कार्य चल रहा है। हम सभी को अपने-अपने घर पर या घर के आस पास कम से कम एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए जिसका लाभ हमारे साथ ही अन्य लोगो और जीव जन्तुओं को भी होगा। मुख्य अतिथि डा. अरूण सक्सेना एवं अन्य अतिथिगणों ने पेड़ लगा कर कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता सुधीर हलवासिया, प्रवक्ता शबनम पाण्डेय, मो. शोएब सिद्दीकी, पूर्व अध्यक्ष लखनऊ बार एसोसिएशन सुरेश पाण्डेय, पार्षद राहुल मिश्रा, एस.यू. शाह, जे. पी. बाजपेयी, युवा नेता अनूप सिंह, मेराज अंसारी, अध्यक्ष, नक्खास फुटपाथ समिति, मो. रिजवान अधिवक्ता, आशीष शुक्ला, उपाध्यक्ष, लखनऊ सेंट्रल बार, मो. शोएब, अकबरी गेट व्यापार मण्डल, सुरेश पाण्डेय, मुजफ्फर हुसैन, तौहीर सिद्दीकी, मनोज मौर्या, आर.एन.त्रिपाठी, महेन्द्र सोनकर, आलोक मिश्रा, गौरव त्रिपाठी, अंकित पाण्डेय, नदीम अहमद, जतिन सैनी, रामसकल मिश्रा, प्रार्मिला अरोड़ा, स्मिता सिंह, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

समता मूलक चौराहे के पास 431 करोड़ में बनेगा एकीकृत मंडलीय कार्यालय

आठ मंजिला भवन में 54 विभागों को किया जायेगा शिफ्ट, सिंचाई विभाग ने 14 साल पहले उप्र राज्य हज समिति को दी थी जमीन लखनऊ।...

यूपी में 9 अफसरों के तबादले, अरविंद कुमार मिश्रा बने अपर निदेशक सूचना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को नौ पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। फर्रुखाबाद के मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्रा...

विशेष बच्चों के जीवन में आशा की किरण बनेगा यह सहयोग : श्रीदेवी सूर्या

भारतीय स्टेट बैंक “महिला क्लब” लखनऊ मण्डल द्वारा चेतना संस्थान में सामुदायिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ । भारतीय स्टेट बैंक महिला क्लब लखनऊ मण्डल...