back to top

डॉ. अनिल रस्तोगी को मिला ‘यूथ हास्टल्स रत्न’ सम्मान

यूथ हॉस्टल की शान-ए-अवध इकाई के रजत जयन्ती के अवसर पर सम्मान समारोह और कला प्रदर्शनी का किया आयोजन

लखनऊ। यूथ हास्टल्स एशोसिएशन आॅफ इण्डिया की उत्तर प्रदेश राज्य शाखा की शान-ए-अवध इकाई का ‘राज्य ललित कला अकादमी’ उ0प्र0 में अपनी रजत जयन्ती पर शान-ए-अवध नाम से कला प्रदर्शनी व सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। अवध की धरोहर पर तबस्सुम फात्मा की पेन द्वारा बनाई गयी 41 पेन्टिग और मुसद्दीक रजा कुम्मी 35 छायाचित्रों की प्रदर्शनी लगी। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि सचिव वित्त विभाग उ0प्र0 के शाहिद मन्जर अब्बास रिजवी और विशिष्ट अतिथि राज्य ललित कला अकादमी उ.प्र. की निदेशक डॉ. श्रृद्धा शुक्ला, डॉ. अनिल रस्तोगी व एस.एन.लाल ने किया।
इस अवसर पर यूथ हास्टल रत्न सम्मान डॉ. अनिल रस्तोगी को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अभिनय क्षेत्र में अवध की पहचान बनाने के लिए दिया गया। इसके अतिरिक्त यूथ हास्टल्स अवध गौरव सम्मान पच्चीस वर्षो से इकाई को अपनी संस्थाओ पर मंच देकर बढ़ावा देने वाली आठ संस्थाओं एवं विभूतियों को दिया गया। जिसमें श्रीमती रागिनी श्रीवास्तव, आशुतोष अग्रवाल, मो. खलील खान, डॉ. अवधेश द्विवेदी, मोसद्दीक रजा कुम्मी, तबस्सुम फातिमा व मनोज कुमार श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही इकाई को अपने कार्यों एवं गतिविधियों से बुलंदियों पर ले जाने वाले बीस विभूतियों को यूथ हास्टल्स कर्तव्यभूषण सम्मान, जिसमें गोपेन्द्र कुमार वर्मा, वी.पी. श्रीवास्तव, चंद्रभूषण अग्रवाल, वाई.पी.एस. भल्ला, मो. तारिक अली, गुरुदीप सिंह अरोड़ा, नीरज अग्रवाल, मो. उवैस, राजीव रावत, अरुण कुमार मिश्रा, रंजीता सक्सेना, मनीष रंजन, अमिय श्रीवास्तव, संजय नेहरू, कन्हैया दीक्षित, राजीव गोयल, सुशील श्रीवास्तव, विशाल सक्सेना को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर राज्य ललित कला अकादमी के सहयोग से दो दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य कैम्प का भी आयोजन हुआ। जिसमें बी.पी.,शुगर और फिजीयोथेरेपी का सुविधा दी गयी, हृदय रोग के भी डाक्टर उपस्थित रहे। जिन्होंने हार्टअटेक से बचने के उपास बताये। स्वास्थ्य कैम्प में मैक्स हास्पिटल, खुशी फॉउडेशन व वाघा हास्पिटल के डा. उपस्थित थे।
इकाई के सचिव पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि यूथ हास्टल्स एसोसिएशन आॅफ इण्डिया संस्था ट्रैकिंग,पर्यटन के माध्यम से एक-दूसरे की संस्कृति का आदान-प्रदान करने के क्षेत्र में सेवा प्रदान करती है। जिसमें संस्था के सहयोग में पूरे देश की राज्य शाखायें और नगरों की इकाई तत्पर है,ताकि देश की सम्पूर्ण संस्कृति से प्रत्येक नागरिक को जोड़ सके और ताकि देश का प्रत्येक नागरिक पर्यटन स्थलों का आनन्द ले सके। कार्यक्रम का संचालन इकाई चैयरमैन एस.एन.लाल ने किया और अन्त में मो. खलील खान पूर्व इकाई उपाध्यक्ष ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

RELATED ARTICLES

हिंदू नववर्ष 2083: 19 मार्च से बदलेगा साल, रौद्र संवत्सर में दिखेंगे बड़े उतार-चढ़ाव

लखनऊ। हिंदू पंचांग के अनुसार 19 मार्च 2026, गुरुवार से विक्रम संवत 2083 की शुरूआत होने जा रही है। इस दिन गुड़ी पड़वा के...

देख सुदामा की दीन दसा करुणा करके करुणा निधि रोये…

पौराणिक कथा पर आधारित है नाटक कलयुगी सुदामासंस्कृत भाषा में नाटक कलयुगी सुदामा का सफल मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं रंगयात्रा,लखनऊ के संयुक्त...

रवीन्द्रालय चारबाग में किताबों का मेला 13 से

विकसित भारत विकसित प्रदेश थीम भरेगी पुस्तक प्रेमियों में उत्साह होंगे भव्य साहित्यिक, सांस्कृतिक आयोजन और प्रतियोगिताएं लखनऊ। रवीन्द्रालय चारबाग मुख्य लान में 13 मार्च से...

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सालाना 1.20 करोड़ यात्रियों की क्षमता होगी, पहले चरण में प्रतिदिन औसतन 150 उड़ानें संचालित होंगी

लखनऊ । गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तेजी से अपने संचालन की ओर बढ़ रहा है।...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- अमेरिका में नई तेल रिफाइनरी में निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज

वॉशिंगटन/नयी दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज अमेरिका में 50 वर्ष में स्थापित...

पदक विजेता खिलाड़ियों की फीस होगी माफ, प्रदेश में खुलेगा बालिकाओं के लिए अलग स्पोर्ट्स कॉलेज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कॉलेजेज सोसाइटी की अहम बैठक बुधवार को खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव की अध्यक्षता...

एबवी ने विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर दृष्टि हानि के मूक खतरे को उजागर करने के लिए राष्ट्रीय मीडिया कॉन्क्लेव का आयोजन किया

प्रमुख नेत्र विशेषज्ञों ने भारत में अपरिवर्तनीय अंधेपन को रोकने के लिए शीघ्र पहचान, नियमित स्क्रीनिंग और अधिक जन-जागरूकता का आह्वान किया नई...

होर्मुज जलडमरूमध्य में मिसाइल से हमले के बाद एक मालवाहक पोत में आग लगी: ब्रिटेन की सेना

दुबई । होर्मुज जलडमरूमध्य में बुधवार को एक मालवाहक पोत पर मिसाइल हमला होने के बाद उसमें आग लग गई। ब्रिटेन की सेना ने...

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला… 31 साल के हरीश राणा को मिली ‘इच्छामृत्यु’ की मंजूरी, पिता की गुहार पर मिली मौत की इजाजत

गाजियाबाद। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए पिछले 12 वर्षों से कोमा में जीवन और मृत्यु के बीच झूल रहे...