back to top

राजनीति में झूठे प्रचार और नकारात्मकता को अपनी आदत ना बनाएं: प्रियंका

बस्ती (उप्र)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को लोगों का आह्वान किया कि वे राजनीति में मिथ्या प्रचार और नकारात्मकता को अपनी आदत ना बनाएं और बदलाव करने की अपनी ताकत को पहचानें।

प्रियंका ने यहां एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित

प्रियंका ने यहां एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा राजनीति में झूठा प्रचार और नकारात्मक बातें आ गयी हैं। हम अगर यहां हैं तो आप जनता की वजह से हैं। आप सबको अपनी ताकत को नहीं भूलना चाहिये। राजनीति में गंदगी और नकारात्मक बातों को अपनी आदत ना बनाएं। आप बदलाव करें। लोकतंत्र ने आपको यह ताकत दे रखी है। कांग्रेस महासचिव ने केन्द्र की मौजूदा नरेन्द्र मोदी सरकार को अहंकारी बताते हुए उसे क्रोध, नफरत और नकारात्मकता फैलाने वाली करार दिया और कहा कि जब प्रधानमंत्री आपके सामने आते हैं तो कभी आपकी समस्या के बारे में कुछ नहीं कहते। वह पुरानी बातें, पाकिस्तान और अन्य बेकार की बातें करते हैं।

वह पाकिस्तान भी गये और बिरयानी खायी

उन्होंने पूरी दुनिया घूमी है। वह पाकिस्तान भी गये और बिरयानी खायी। जापान गये और वहां ढोल बजाया। वह अमेरिका, यूरोप और अन्य देशों में भी गये लेकिन कभी समस्या जानने के लिये अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी के किसी भी गांव में नहीं गये। प्रियंका ने कहा कि संत कबीर ने सत्य और अहिंसा का नारा दिया जिसे महात्मा गांधी और कांग्रेस ने अपनाया लेकिन आज भाजपा नफरत और साम्प्रदायिकता की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के दौरान बाकी हर शख्स बैंक की लाइन में खड़ा था लेकिन कोई भी अमीर आदमी या भाजपा का नेता उसमें नहीं खड़ा हुआ। उस लाइन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी खड़े हुए थे, तो उन पर जमकर तंज किये गये थे।

छुट्टा पशुओं की समस्या के बारे में कहा

प्रियंका ने केन्द्र सरकार पर आरोप लगाया कि मनरेगा को कमजोर किये जाने की वजह से नोटबंदी और जीएसटी लागू होने के बाद नौकरी गंवा चुके युवा को अपने गांव में भी रोजगार नहीं मिला। कांग्रेस महासचिव ने छुट्टा पशुओं की समस्या के बारे में कहा, चुनाव के दौरान किसानों की नाराजगी को देखते हुए सरकार ने एक महीने पहले छुट्टा पशुओं को रखने के लिये बाड़े बनवाये, लेकिन वहां उनके लिये पानी और चारे का इंतजाम नहीं किया। पिछले पांच साल के दौरान भाजपा की नीतियों से परेशान होकर 12 हजार किसानों ने आत्महत्या की है।  उन्होंने आरोप लगाया कि जब बड़ी संख्या में मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और महाराष्ट्र के किसान विरोध प्रदर्शन करने के लिये दिल्ली पहुंचे तो प्रधानमंत्री अपने बंगले से नहीं निकले और उनकी समस्याएं सुनने के लिये पांच मिनट का वक्त भी नहीं निकाला। प्रियंका ने कहा कि भाजपा अब  किसान सम्मान योजना  की बातें कर रही है।

जब कांग्रेस ने किसानों की कर्जमाफी की मांग की थी

जब कांग्रेस ने किसानों की कर्जमाफी की मांग की थी, तब सरकार ने कहा था कि इसके लिये उनके पास धन नहीं है। अगर पैसे नहीं थे तो बड़े उद्योगपतियों के 550 हजार करोड़ रुपये कैसे माफ कर दिये गये?  राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकारों द्वारा किसानों के कर्ज माफ किये जाने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इरादे नेक होने की वजह से किसानों की कर्जमाफी तीन दिन के अंदर हो गयी। मगर आज एक अहंकारी नेता मंचों से बड़ीबड़ी बातें करते हैं और चले जाते हैं। प्रियंका ने अपनी पार्टी के चुनाव घोषणापत्र का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने 15-15 लाख रुपये देने का अपना वादा पूरा नहीं किया। नोटबंदी और जीएसटी ने व्यापारियों को बर्बाद कर दिया। मगर कांग्रेस सभी वर्गों को अपने पैरों पर खड़ा करेगी और पात्रों को हर साल 72 हजार रुपये देगी और मार्च 2020 तक 24 लाख सरकारी नौकरियों के लिये भर्ती करेगी।

RELATED ARTICLES

‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ पुस्तक का भव्य विमोचन, अवनीश अवस्थी बोले- मुख्यमंत्री की उपलब्धियों का प्रेरक दस्तावेज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नौ वर्षों के कार्यकाल, उनकी कार्यशैली, सुशासन मॉडल और विकास यात्रा पर आधारित पुस्तक ‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ का...

अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ गलत टिप्पणी पर बोले सीएम योगी -बेटी-बेटी होती और हम तो संस्कार में पले हैं, FIR दर्ज करवाओ

कहा जाता है 'गांव की बेटी सबकी बेटी' 'गांव की बहन सबकी बहन', हमने तो कोई भेदभाव नहीं किया। अखिलेश जी आप दूसरों को उपदेश...

तीन सितंबर से बेंगलुरु में शुरू होगा ग्लोबल शतरंज लीग का चौथा सत्र

नयी दिल्ली। ग्लोबल शतरंज लीग (जीसीएल) का चौथा सत्र तीन सितंबर से बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा। लीग आयोजकों ने शुक्रवार को इसकी घोषणा...

‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ पुस्तक का भव्य विमोचन, अवनीश अवस्थी बोले- मुख्यमंत्री की उपलब्धियों का प्रेरक दस्तावेज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नौ वर्षों के कार्यकाल, उनकी कार्यशैली, सुशासन मॉडल और विकास यात्रा पर आधारित पुस्तक ‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ का...

शुभ संयोग में सोमवती अमावस्या का व्रत आज

लखनऊ। हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि को बेहद पवित्र और प्रभावशाली दिन माना जाता है, लेकिन जून में पड़ने वाली अमावस्या बेहद खास मानी...

श्री रामकृष्ण ने जगत जननी मां से ज्ञान प्राप्त किया :स्वामी मुक्तिनाथानंद

सच्चा ज्ञान केवल पढ़ने से नहीं बल्कि आत्मानुभूति से प्राप्त होता है - स्वामी जीलखनऊ। रविवार के प्रात: कालीन सत् प्रसंग में रामकृष्ण मठ...

प्रतिभागियों ने पारंपरिक शैली में चित्र निर्माण का प्रशिक्षण लिया

मनोरंज चित्रकार के मार्गदर्शन में संपन्न हुई बंगाल कालीघाट पटचित्र कार्यशालालखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित कोकोरो आर्ट गैलरी में आयोजित दो दिवसीय बंगाल कालीघाट पटचित्र...

रोको ना डगर मेरो श्याम… पर कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य कार्यशाला का भव्य समापनलखनऊ। बिरजू महाराज कथक संस्थान, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की स्वायत्तशासी संस्था द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य...

लक्ष्मणपुरी फे​स्टिवल में बिखरेंगे संस्कृति के रंग, होगा विभूतियों का सम्मान

डॉ. अनिल रस्तोगी सहित कई लोगों को मिलेगा लक्ष्मणपुरी गौरव सम्मानलखनऊ। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, बदलाव : एक कदम ​शिक्षा की ओर और कला...