back to top

भुने हुए चने के साथ न खाएं ये चीजें, नहीं तो होगी कई स्वास्थ्य समस्या

हेल्थ न्यूज। हमारे सेहत के लिए भुना हुआ चना बहुत फायदेमंद होता है। कई स्वास्थ्य समस्याओं में भुने हुए चने खाना फायदेमंद होता है. खासतौर पर अगर भुने हुए चने सुबह और शाम गुड़ के साथ खाएं तो शरीर की कमजोरी दूर होती है. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और शरीर की ताकत भी बढ़ती है। भुने चने और गुड़ सबसे अच्छा फूड कॉम्बिनेशन है. दाल और गुड़ खाना फायदेमंद होता है. लेकिन ये दालें कुछ चीजों के साथ खाने पर नुकसान भी करती हैं। आइये जानते है विस्तार से –

भुने हुए चने के साथ न खाएं ये चीजें

दही: अगर आप सुबह नाश्ते में भुने हुए चने की दही के साथ सेवन करते हैं तो आज से ही यह आदत बदल लें। भुने चने के साथ दही का सेवन करने से पेट संबंधी परेशानियां बढ़ जाती हैं। चने की तासीर गर्म और दही की तासीर ठंडी होती है. इन दोनों का एक साथ सेवन करने से सूजन, दस्त और पेट दर्द की समस्या हो सकती है।

खट्टा फल : नींबू, संतरा, आम जैसे फलों के साथ चने का सेवन भी हानिकारक होता है। यह फल विटामिन सी और साइट्रिक एसिड से भरपूर होता है। जबकि चने में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। साइट्रिक एसिड और प्रोटीन शरीर में प्रतिक्रिया करते हैं जिससे एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है।

मछली : भुने चने के साथ मछली खाना भी खतरनाक है. इन दोनों चीजों को एक साथ खाने से पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। मछली की कोई भी चीज और भुने हुए चने एक साथ खाने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी चीज के सेवन से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़े : बसपा प्रमुख मायावती ने दलित नेताओं की उपेक्षा को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

RELATED ARTICLES

बीएसएनएल ने ग्राहकों को लुभाने के लिए लांच की कई नई सेवाएं

नयी दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने मंगलवार को कई नई सेवाएं पेश कीं। इनमें स्पैम ब्लॉकर्स से...

होटल में चल रहा था कसीनो, पुलिस ने छापा मारकर मालिक समेत आठ लोगों को पकड़ा

मेरठ। उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के नौचन्दी क्षेत्र में एक होटल में अवैध रूप से कसीनो संचालित करने के आरोप में पुलिस ने...

बइराइच हिंसा : बुलडोज़र एक्शन पर SC ने यूपी सरकार को दी चेतावनी, कल होगी मामले पर सुनवाई

नयी दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी ध्वस्तीकरण नोटिस के खिलाफ बहराइच सांप्रदायिक हिंसा मामले के तीन आरोपियों की याचिका पर बुधवार...

Latest Articles