भुने हुए चने के साथ न खाएं ये चीजें, नहीं तो होगी कई स्वास्थ्य समस्या

हेल्थ न्यूज। हमारे सेहत के लिए भुना हुआ चना बहुत फायदेमंद होता है। कई स्वास्थ्य समस्याओं में भुने हुए चने खाना फायदेमंद होता है. खासतौर पर अगर भुने हुए चने सुबह और शाम गुड़ के साथ खाएं तो शरीर की कमजोरी दूर होती है. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और शरीर की ताकत भी बढ़ती है। भुने चने और गुड़ सबसे अच्छा फूड कॉम्बिनेशन है. दाल और गुड़ खाना फायदेमंद होता है. लेकिन ये दालें कुछ चीजों के साथ खाने पर नुकसान भी करती हैं। आइये जानते है विस्तार से –

भुने हुए चने के साथ न खाएं ये चीजें

दही: अगर आप सुबह नाश्ते में भुने हुए चने की दही के साथ सेवन करते हैं तो आज से ही यह आदत बदल लें। भुने चने के साथ दही का सेवन करने से पेट संबंधी परेशानियां बढ़ जाती हैं। चने की तासीर गर्म और दही की तासीर ठंडी होती है. इन दोनों का एक साथ सेवन करने से सूजन, दस्त और पेट दर्द की समस्या हो सकती है।

खट्टा फल : नींबू, संतरा, आम जैसे फलों के साथ चने का सेवन भी हानिकारक होता है। यह फल विटामिन सी और साइट्रिक एसिड से भरपूर होता है। जबकि चने में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। साइट्रिक एसिड और प्रोटीन शरीर में प्रतिक्रिया करते हैं जिससे एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है।

मछली : भुने चने के साथ मछली खाना भी खतरनाक है. इन दोनों चीजों को एक साथ खाने से पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। मछली की कोई भी चीज और भुने हुए चने एक साथ खाने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी चीज के सेवन से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़े : बसपा प्रमुख मायावती ने दलित नेताओं की उपेक्षा को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

RELATED ARTICLES

नदी पर बने पुल के नीचे रहस्यमय परिस्थितियों में मिला पुलिसकर्मी का शव

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में 42 वर्षीय एक कांस्टेबल कैंट थाना क्षेत्र में नकटिया नदी पर बने पुल के नीचे रहस्यमय परिस्थितियों में...

भारत पर बुरी नजर रखने वालों को मुंहतोड़ जवाब देना मेरी जिम्मेदारी, दिल्ली में बोले रक्षामंत्री

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि सशस्त्र बलों के साथ मिलकर काम करना और भारत पर बुरी नजर रखने...

तेजस की बड़ी उपलब्धि: 7,492 करोड़ रुपये के बीएसएनएल प्रोजेक्ट के लिए दूरसंचार गियर की आपूर्ति पूरी

नयी दिल्ली। टाटा समूह की दूरसंचार उपकरण कंपनी तेजस नेटवर्क्स ने अगस्त, 2023 में दिए गए सौदे के तहत 4जी और 5जी सेवाओं के...

Latest Articles