back to top

पूर्वी पाकिस्तान से विस्थापित परिवारों को मिलेगा भूमि स्वामित्व, उच्चस्तरीय बैठक में बोले सीएम योगी

60 वर्षों से विस्थापन झेल रहे परिवारों को मिलेगा भूस्वामी अधिकार, जिलाधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

पीलीभीत, लखीमपुर, बिजनौर और रामपुर में बसे 10,000 से अधिक परिवारों के लिए खुशखबरी

लखनऊ,ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में पूर्वी पाकिस्तान (वर्तमान बांग्लादेश) से विस्थापित होकर राज्य के विभिन्न जिलों में बसाए गए परिवारों को विधिसम्मत भूस्वामित्व अधिकार देने की दिशा में ठोस कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल भूमि के हस्तांतरण का मामला नहीं है, बल्कि उन हजारों परिवारों के जीवन संघर्ष को सम्मान देने का अवसर है, जिन्होंने देश की सीमाओं के उस पार से भारत में शरण ली और दशकों से पुनर्वास की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इन परिवारों के साथ संवेदना के साथ-साथ यथोचित सम्मानपूर्वक व्यवहार किया जाए। यह शासन की नैतिक जिम्मेदारी है।

अधिकारियों ने बताया कि विभाजन के पश्चात 1960 से 1975 के बीच पूर्वी पाकिस्तान से विस्थापित होकर आए हजारों परिवारों को उत्तर प्रदेश के पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बिजनौर और रामपुर जनपदों में पुनर्वासित किया गया था। प्रारंभिक वर्षों में इन परिवारों को ट्रांजिट कैंपों के माध्यम से विभिन्न गांवों में बसाया गया और भूमि आवंटन भी किया गया, किंतु कानूनी और अभिलेखीय विसंगतियों के चलते अधिकांश को आज तक वैध भूमिधरी अधिकार प्राप्त नहीं हो सके हैं।

मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि जनपद पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बिजनौर सहित कई जिलों में पूर्वी पाकिस्तान से विस्थापित होकर आए परिवारों को वर्षों पूर्व बसाया गया था और उन्हें कृषि भूमि भी आवंटित की गई थी। हालांकि, समय के साथ अभिलेखीय त्रुटियाँ, भूमि का वन विभाग के नाम दर्ज होना, नामांतरण की प्रक्रिया लंबित रहना अथवा भूमि पर वास्तविक कब्जा न होने जैसी कई प्रशासनिक व कानूनी जटिलताओं के चलते इन परिवारों को अब तक विधिसम्मत भूस्वामित्व अधिकार प्राप्त नहीं हो सके हैं। कुछ स्थानों पर अन्य राज्यों से आए विस्थापित भी बसाए गए हैं, जो आज भी भूमि स्वामित्व से वंचित हैं।

अद्यतन स्थिति के अनुसार, एक ओर जहाँ कई गांवों में वर्षों से खेती कर रहे परिवारों ने भूमि पर स्थायी आवास बना लिए हैं, वहीं राजस्व अभिलेखों में उनके नाम आज भी दर्ज नहीं हैं। दूसरी ओर, कुछ ग्रामों में वास्तव में आज भी उन परिवारों का कोई अस्तित्व नहीं है, जिन्हें पहले वहां बसाया गया था। कई परिवारों ने बिना कानूनी प्रक्रिया अपनाए भूमि पर कब्जा किया है, जिससे समस्या हो रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन मामलों में पूर्व में भूमि का आवंटन गर्वनमेंट ग्रांट एक्ट के तहत हुआ था, उन्हें ध्यान में रखते हुए वर्तमान विधिक ढांचे में नए विकल्प तलाशे जाएं, क्योंकि यह अधिनियम 2018 में निरस्त किया जा चुका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह संवेदनशील प्रयास दशकों से उपेक्षित विस्थापित परिवारों के लिए एक नई उम्मीद और गरिमापूर्ण जीवन का द्वार खोलने वाला साबित हो सकता है। इसे केवल पुनर्वास नहीं, बल्कि “सामाजिक न्याय, मानवता और राष्ट्रीय जिम्मेदारी” के रूप में देखना चाहिए।

RELATED ARTICLES

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने मऊ में निस्ट किसान मेला 2026 का उद्घाटन कर किसानों को वैज्ञानिक खेती अपनाने का दिया संदेश

किसानों के पुरुषार्थ से देश खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर, अब निर्यात में भी आगे: ए के शर्मा घोसी चीनी मिल को बंद करने की किसी...

चितेरी लोककला से आत्मनिर्भरता की मिसाल, झांसी की प्रतिभा बनीं सफल उद्यमी

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से मिला 4.5 लाख रुपये का ब्याजमुक्त ऋण, पारंपरिक चितेरी कला को जूट बैग और गिफ्ट उत्पादों से जोड़ा ‘रचनात्मक...

सीएम योगी के निर्देश पर गोकशी नेटवर्क पर बड़ा शिकंजा, 14,182 केस दर्ज

गोकशी और तस्करी को रोकने के लिए वर्ष 2020 में उत्तर प्रदेश गोवध निवारण (संशोधन) अध्यादेश-20 लागू किया गया 13,793 आरोपियों पर गुंडा एक्ट, 178...

अकीदत से अदा की गयी अलविदा की नमाज, मांगी अमन-चैन की दुआ

लखनऊ। माह-ए-रमजान के अंतिम शुक्रवार को शहर की इबादतगाहों पर अकीदत के साथ अलविदा की नमाज अदा की गई। नमाजियों ने मुल्क की तरक्की...

नवरात्र : लखनऊ के 7 देवी मंदिरों में दर्शन करने से पूरी होती है मनोकामना

7 मंदिरों में दर्शन जरूर करना चाहिएलखनऊ। चैत्र नवरात्रि की तैयारियां शुरू हो चुकी है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से...

नवरात्र से तीन राशियों पर बनी रहेगी मां दुर्गा की कृपा

नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती हैलखनऊ। चैत्र नवरात्र हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक मानी...

पुस्तकें मित्र, मार्गदर्शक और गुरु : योगेंद्र उपाध्याय

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला प्रारंभ 22 मार्च तक होंगे भव्य साहित्यिक, सांस्कृतिक आयोजन लखनऊ। पुस्तकें मित्र, मार्गदर्शक और गुरु सरीखी हैं। इस पुस्तक मेले...

ऋषि का सद्साहित्य नैतिक शिक्षा प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

459वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत आर्यकुल कॉलेज आॅफ मैनेजमेंट,...

जैन दर्शन के सिद्धांत आज भी मानवता के लिए प्रासंगिक

जैन दर्शन और साहित्य विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न लखनऊ। उत्तर प्रदेश जैन विद्या शोध संस्थान, लखनऊ तथा बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू)...