back to top

कभी भी खुद को टीम पर नहीं थोपेंगे धोनी: रवि शास्त्री

नई दिल्ली। भारतीय कोच रवि शास्त्री ने कहा कि अगर महेन्द्र सिंह धोनी को लगता है कि वह अगले साल टी20 विश्व कप खेलने की दौड़ में है तो इस पर किसी को सवाल नहीं उठाना चाहिए क्योंकि यह पूर्व कप्तान कभी खुद को टीम पर नहीं थोपेगा।

इंडिया टुडे चैनल पर प्रसारित होने वाले साक्षात्कार में शास्त्री से जब धोनी के भविष्य के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, वह (धोनी) महान खिलाड़ी है। उन्हें जानने के कारण मुझे पता है कि वह खुद को कभी भारतीय टीम पर नहीं थोपेंगे। वह ब्रेक लेना चाहते हैं लेकिन वह आईपीएल खेलने जा रहे हैं। इंग्लैंड में खेले गये क्रिकेट विश्व कप के बाद से धोनी ब्रेक पर हैं।

शास्त्री से जब पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि धोनी वापसी करेंगे तो उन्होंने कहा, अगर आईपीएल के बाद उन्हें लगता है कि वह भारत के लिए खेल सकते हैं तो किसी को उस पर सवाल नहीं उठाना चाहिए। धोनी ने लंबे समय तक अपनी भविष्य की योजनाओं पर चुप्पी बनाए रखने के बाद, हाल ही में कहा था, जनवरी तक कुछ भी मत पूछो। पिछले महीने धोनी को झारखंड की अंडर-23 टीम के साथ रांची में अभ्यास करते देखा गया था जिसके बाद उनकी वापसी के कयास लगाये जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

सोनम कपूर एक बार फिर से बड़े पर्दे पर लौटने के लिए तैयार है

मुंबई। बेटे वायु के जन्‍म के बाद उसकी परवरिश के लिए एक्टिंग से ब्रेक लेने के बाद एक्‍ट्रेस सोनम कपूर एक बार फिरसे...

राहुल जब भी मुंह खोलते हैं, कांग्रेस को झटका लगता है: रीजीजू

नयी दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधने वाली राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर बृहस्पतिवार को उन...

बीमा कंपनियां मार्ग परिवर्तित किए जाने का हवाला देकर मुआवजे से इनकार नहीं कर सकतीं: सुप्रीम कोर्ट

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि बीमा कंपनियां दुर्घटना पीड़ितों को मुआवजा देने से सिर्फ इसलिए इनकार नहीं कर सकतीं कि वाहन...

देव दिवाली 5 को, शिववास समेत बन रहे हैं कई शुभ संयोग

स्नान, दान और दीपदान हजार गुना फल देता हैलखनऊ। कार्तिक मास की पूर्णिमा का दिन हिंदू पंचांग के अनुसार अत्यंत शुभ माना गया है।...

अक्षय नवमी आज, शुभ योग में होगी श्रीहरि की पूजा

अक्षय नवमी पर श्रद्धालु पूरे दिन व्रत रखते हैंलखनऊ। हिंदू धर्म में अक्षय नवमी का विशेष महत्व होता है। यह तिथि बहुत ही शुभ...

गोपाष्टमी पर पूजी गईं गौ माता, गुड़ खिलाकर लिया आशीर्वाद

गोपाष्टमी उत्सव के तहत सुबह गौ पूजन हुआलखनऊ। शहर में गोपाष्टमी का शुभ पर्व गाय माताओं की सेवा कर विधि विधान से मनाया गया।...

10 क्विंटल सीप और शंख से बना श्रीश्याम दरबार

श्री श्याम मन्दिर में दो दिवसीय होगा श्री श्याम जन्मोत्सव लखनऊ। श्री खाटू श्याम जन्मोत्सव का दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन 1, 2 नवंबर को...

दादी-नानी की कहानी से बच्चों को दिया साहस और समझदारी का संदेश

स्टोरीमैन जीतेश ने सुनायी भूतों का राजा कहानी लखनऊ। खेल-खेल में शिक्षा का संदेश देने वाली दादी-नानी की कहानी श्रृंखला में गुरुवार को बच्चों ने...

भागवत कथा : कृष्ण जन्मोत्सव में हुई फूलों की बारिश

कथा श्रवण कराकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दियालखनऊ। नायक नगर, मोहिबुल्लापुर स्थित श्री दुर्गा मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन...