back to top

ईएसपीएन क्रिकइन्फो की पिछले दशक की वनडे और टी20 टीम के कप्तान बने धोनी

नई दिल्ली। भारत के करिश्माई पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बुधवार को ईएसपीएन क्रिकइन्फो की दशक की वनडे और टी20 टीम का कप्तान चुना गया जबकि विराट कोहली को टेस्ट टीम का कप्तान चुना गया। तेईस सदस्यीय समिति ने चयन इस आधार पर किया कि खिलाड़ी ने कम से कम 50 टेस्ट खेले हों या पारंपरिक प्रारूप में छह साल से सक्रिय हो।

वनडे के लिए 75 मैचों और टी20 के लिए 100 मैचों की अनिवार्यता थी। टेस्ट एकादश में आफ स्पिनर आर अश्विन को भी चुना गया जो कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल के आने के बाद से बाहर है। इंग्लैंड के एलेस्टेयर कुक और न्यूजीलैंड के केन विलियमसन भी टीम में है। कोहली ने 54 . 97 की औसत से 7202 टेस्ट रन बनाए हैं जबकि अश्विन ने 362 विकेट लिए हैं। कोहली तीनों प्रारूपों में चुने गए अकेले भारतीय हैं जबकि रोहित शर्मा ने वनडे एकादश में जगह बनाई है।

जसप्रीत बुमराह, कोहली और धोनी टी20 टीम में हैं। टी20 टीम में वेस्टइंडीज के पांच खिलाड़ी क्रिस गेल, ड्वेन ब्रावो, सुनील नारायण, कीरोन पोलार्ड और आंद्रे रसेल शामिल है। महिला टीम में मिताली राज और झ्ूलन गोस्वामी वनडे और टी20 टीम में है। आस्ट्रेलिया की मेग लानिंग को कप्तान चुना गया है।

RELATED ARTICLES

एकेटीयू के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 24 से

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध संस्थानों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया...

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की बड़ी जीत

शिवेंद्र सिंह जीत के जश्न में डूबे कार्यकर्ता : बंगाल में नगर निकायों के बाद अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस...

प्रकृति का रौद्र रूप हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखण्ड एवं उत्तर प्रदेश में जल प्रलय

देश में बारिश का कहर जारी है। बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के चलते यहां 20 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है।...

प्रधानमंत्री मोदी बोले – संसद में महिला सशक्तीकरण की दिशा में देश ऐतिहासिक कदम उठाने के लिए पूरी तरह तैयार

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार संसद के तीन दिवसीय विशेष सत्र में महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए...

केकेआर पहली जीत के लिए बेताब, घरेलू मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगा गुजरात टाइटन्स

अहमदाबाद। लगातार खराब प्रदर्शन के कारण दबाव में चल रही कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शानदार...

तेज गेंदबाजी आक्रमण ने आरसीबी को खतरनाक टीम बना दिया

बेंगलुरु। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वर्तमान सत्र में अपने घरेलू मैदान पर लगातार तीन मैच जीतकर इतिहास रच...

मुंबई इंडियंस ने चोटिल अथर्व अंकोलेकर की जगह भगत को टीम में लिया

मुंबई। मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बाकी बचे मैचों के लिए चोटिल अथर्व अंकोलेकर के स्थान पर कृष भगत को टीम...

डॉ. अंबेडकर जयंती पर बोले ASBSP अध्यक्ष- शिक्षा पर दें जोर, समता और समानता से ही समृद्ध होगा देश’

लखनऊ। लखनऊ के फैजुल्लागंज स्थित आर्थिक समृद्ध भारत समाज पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ...

नीतीश कुमार, नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, सिंघवी सहित नवनिर्वाचित सदस्यों ने राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन व नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को अन्य नवनिर्वाचित सदस्यों के साथ राज्यसभा की...