मन्दिर परिसर को वार्षिकोत्सव थीम पर सजाया गया
लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री श्याम मंदिर वार्षिकोत्सव पर मन्दिर की छठा अद्भुत अलौकिक देखते ही बन रहा थी जहां चार सौ अधिक श्रीश्याम भक्त श्री श्याम बाबा का अखण्ड पाठ का गुणगान करते हु भक्तिरस में सराबोर हो थे वहीं कानपुर से आए कृष्ण कुमार तुलस्यान ने व्यास पीठ से श्री श्याम बाबा का संगीतमय अखण्ड पाठ कर सबको एक भक्तिरस से जोड़ रहे थे तो वही साथ में पवन मिश्र भी पाठ में सहयोग कर रहे थे। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम की शुरूआत आचार्य राजेंद्र पाण्डेय ने विधि विधान से कलश पूजन अर्चना मुख्य यजमान राधेय मोहन, संजय अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, सुधीर गर्ग, संदीप अग्रवाल से पूजन कराया फिर सामूहिक हवन में आहुति दी।
श्री श्याम परिवार महामंत्री रुपेश अग्रवाल ने बताया कि इस बार मन्दिर का दरबार शीशे से बनाया गया जो एक रोशनी से पूरा मंदिर जगमगा रहा हैं आने वाला भक्त को श्री श्याम बाबा का दर्शन मंदिर के हर कोने से कर सकेगा।
अध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने बताया कि पूरे मन्दिर परिसर को वार्षिकोत्सव थीम पर सजाया गया पूरा पंडाल वातानुकुलित बनाया गया जिसमें पाठ करने के दौरान भक्तों को शीतलता मिल रही थी।
कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने बताया श्री श्याम अखण्ड पाठ अपराह्न 1 बजे से प्रारम्भ होकर 8 बजे तक किया गया सभी भक्तों पूजन चौकी, सामग्री, इत्र, नारियल, फल, फूल एवं अखण्ड पाठ की पुस्तक का बेग दिया गया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष संजीव अग्रवाल, महामंत्री रूपेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, अनुराग साहू, अवधेश अग्रवाल, महावीर प्रसाद , मुकेश अग्रवाल, वीरेन्द्र अग्रवाल, ओम प्रकाश गोयल, सुनील अग्रवाल, अतुल गुप्ता एवं बड़ी संख्या में श्री श्याम भक्त उपस्थित रहें।





