back to top

डबल डिजिट में विकास

लॉकडाउन तिमाही में जब अचानक जीडीपी में 23.9 फीसद की गिरावट दर्ज की गयी थी तब ऐसे लोगों की कमी नहीं थी जो तमाम सही-गलत तर्कों-कुतर्कों के के जरिए अर्थव्यवस्था के ध्वस्त होने की घोषणा करने लगे थे, लेकिन जो भारत की अंतर्निहित संभावनाओं पर भरोसा करते थे उनका तर्क यही था कि जब वित्तीय वर्ष की प्रथम तिमाही में दो महीने कंपलीट लॉकडाउन रहा तो फिर जीडीपी कहां से आती।

लॉकडाउन के कारण पहली तिमाही में भारी गिरावट के बाद जब अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हुई तो आर्थिक गतिविधियां भी धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगीं जिसकी बानगी दूसरी तिमाही के जीडीपी नतीजों में दिखी। पहली तिमाही में 23.9 फीसद और दूसरी तिमाही में 7.5 फीसद की गिरावट के बाद अर्थव्यवस्था कोविड के पूर्व स्तर पर पहुंच गयी है और चालू वित्तीय वर्ष की बाकी दो तिमाहियों में महज 0.1 फीसद की गिरावट का अनुमान आर्थिक सर्वे में लगाया गया है।

पहली छमाही में जीडीपी में लगभग 15.7 फीसद की भारी गिरावट के बाद जिस तरह दूसरी छमाही में तेजी रिकवरी के साथ कोरोना के पूर्व स्तर पर पहुंच गयी है, उससे पूरे साल में जीडीपी संकुचन घटकर 7.7 फीसद रहने का अनुमान है।

हालांकि लॉकडाउन के कारण जो शिथिलता आयी है उससे पूरी तरह उबरने में दो साल लगेंगे लेकिन अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए जो तमाम पैकेज दिये गये, कोरोना काल में उद्यमिता और इनोवेशन का जो दौर चला, बुनियादी ढांचा, कृषि एवं हेल्थ केयर सेक्टर में जो भारी निवेश हुआ उसका असर वित्तीय वर्ष 2021-22 में देखने को मिलेगा जब इतिहास में पहली बार हमारी अर्थव्यवस्था दुनिया में सबसे तेज गति से आगे बढ़ते हुए दोहरे अंकों में विकास दर्ज करेगी।

आर्थिक सर्वे में चालू वित्तीय वर्ष में 7.7 फीसद के संकुचन की बात कही गयी है लेकिन अगले वित्तीय वर्ष में 11 फीसद के विकास अनुमान निश्चिय ही अर्थव्यवस्था के लिए वह गुलाबी परिदृश्य है जिसे देखने-सुनने के लिए अर्थशास्त्री और हरेक समझदार देशवासी वर्षों से लालायित थे। इस तीव्र विकास को बॉटम इफेक्ट जैसी धारणाओं में लपेट कम आंकने की जरूरत नहीं है बल्कि अपनी उपलब्धियों पर गर्व करते हुए प्रगति के इसी जज्बे को आगे बढ़ाते रहने की जरूरत है ताकि वर्ष 2030 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी और दस ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बन जाये।

इसी आर्थिक सर्वे में भारत के सुपर पावर बनने का रास्ता भी दिखाया गया है और वह रास्ता है प्रौद्योगिकी, क्वालिटी एजुकेशन, इनोवेशन, हेल्थ केयर, अनुसंधान एवं विकास और डेमोग्राफिक डिविडेंट का। तेजी से बदलती प्रौद्योगिकी ने तमाम आर्थिक मानदंडों को भी उलट-पलट दिया है। नये परिवेश में भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने के लिए अनुसंधान एवं विकास, कृषि, क्वालिटी एजुकेशन, बेहतर हेल्थ केयर इन्फ्रा और इनोवेशन में भारी निवेश करना होगा ताकि युवाओं की कुशलता बढ़ाकर डेमोग्राफिक डिविडेंट का पूरा लाभ उठाया जा सके।

इसके लिए संसाधनों की भारी जरूरत है और इसकी कमी भी नहीं है। बढ़ता टैक्स कलेक्शन, डबल डिजिट ग्रोथ, दो दशक बाद सरप्लस कैड, यह सब संसाधन ही तो हैं। हमे क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों एवं राजकोषीय अनुशासन की चिंता छोड़कर अपने संसाधनों को मोबलाइज कर प्रगति में निवेश करने की जरूरत है, बाकी सारा काम आयडिया की बाजीगर हमारी युवा आबादी ही कर देगी।

RELATED ARTICLES

‘चोटी विवाद’ पर ब्रजेश पाठक का बड़ा दांव…बटुकों का तिलक लगाकर किया सम्मान, विपक्ष ने मांगा इस्तीफा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों 'चोटी विवाद' ने नया मोड़ ले लिया है, जिसके केंद्र में प्रयागराज का माघ मेला और...

महाशिवरात्रि पर पशुपतिनाथ मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब …आठ लाख श्रद्धालुओं और हजारों सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के साथ भव्य तैयारियां

काठमांडू। नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित विश्व प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर में इस वर्ष महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ने की...

7 साल से न बैठे, न लेटे…माघ मेले में इस युवा साधु ने सबको चौंकाया

प्रयागराज। प्रयागराज में आस्था का केंद्र बने माघ मेले में मंत्रोच्चार और आध्यात्मिक माहौल के बीच साधुओं की विभिन्न भावभंगिमाएं और विचित्र व्यवहार बरबस...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...