back to top

दीपिका का जेएनयू जाने का फैसला निजी था : मेघना गुलजार

नई दिल्ली। फिल्म छपाक की निर्देशक मेघना गुलजार ने सोमवार को कहा कि अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय जेएनयू जाकर हमले के शिकार छात्रों के प्रति एकजुटता प्रकट करना उनका निजी फैसला था। उन्होंने निजी और पेशेवर जीवन को अलग रखने की जरूरत बताई।

मेघना गुलजार ने दर्शकों से भी अनुरोध किया कि वे नजरिया बदलें और तेजाब हमले की शिकार लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर फिल्म बनाने के कारण को देखें। छपाक फिल्म में दीपिका मुख्य भूमिका में है। यह फिल्म उस समय राष्ट्रीय सुर्खियों में आई जब दीपिका छपाक के प्रदर्शन से तीन दिन पहले जेएनयू परिसर में गई।

हालांकि, उन्होंने वहां पर कुछ नहीं कहा। इसको लेकर दीपिका को प्रशंसा के साथ-साथ आलोचना का भी सामना करना पड़ा। मेघना ने पीटीआई-भाषा को टेलीफोन पर दिए साक्षात्कार में दीपिका के जेएनयू जाने के मुद्दे पर कहा, हमें निजी और पेशेवर जीवन को अलग करने में सक्षम होना चाहिए। कोई अपनी निजी जिंदगी में क्या करता है और पेशेवर की तरह फिल्म में क्या करता है, उसे अलग-अलग देखना चाहिए।

उन्होंने कहा, जब वे निजी और पेशेवर पहलुओं को अलग करने की कोशिश कर रहे हैं और अगर कोई इस नजरिए में हल्का बदलाव कर यह देखता है कि आखिर हमने क्यों फिल्म बनाई, जिसे हम केंद्र में लाना चाहते हैं… मेरा मानना है कि वह महत्वपूर्ण है। उल्लेखनीय है कि 10 जनवरी को छपाक अजय देवगन की फिल्म तानाजी: द अनसंग वरियर के साथ प्रदर्शित हुई। मेघना गुलजार ने कहा, यह वितरकों का फैसला है और मेरा मानना है कि उनको भरोसा है कि दोनों फिल्में अलग है और उनके दर्शक मिलेंगे।

RELATED ARTICLES

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

उत्सव वंदेमातरम् : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 28 फरवरी 2026। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...