back to top

चाइनीज मांझे से मौत अब हादसा नहीं, हत्या मानी जाएगी : सीएम योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चाइनीज मांझे से लगातार हो रही मौतों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि चाइनीज मांझे से होने वाली मौत को अब हादसा नहीं, बल्कि हत्या माना जाएगा। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री, भंडारण और उपयोग पर पूरी तरह रोक सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि जब प्रदेश में चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध है, तो यह बाजारों में खुलेआम कैसे बिक रहा है और लोग इसका इस्तेमाल कैसे कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस को आदेश दिए कि प्रदेशभर में अभियान चलाकर छापेमारी की जाए और अवैध रूप से मांझा बेचने, सप्लाई करने या स्टॉक रखने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। सीएम ने साफ किया कि इस तरह की घटनाओं में दोषियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा सकता है। साथ ही इस पूरे अभियान की उच्च स्तर पर समीक्षा भी की जाएगी।

मुख्यमंत्री का यह सख्त फैसला लखनऊ में हाल ही में हुई एक दर्दनाक घटना के बाद सामने आया है। दुबग्गा निवासी 33 वर्षीय मोहम्मद शोएब बाइक से हैदरगंज पुल से गुजर रहे थे, तभी वे अचानक चाइनीज मांझे की चपेट में आ गए। मांझे से उनकी गर्दन गंभीर रूप से कट गई। आनन-फानन में उन्हें ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि शोएब परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उन्होंने हाल ही में घर खरीदा था और अपनी बेटियों के भविष्य के लिए बचत कर रहे थे। इस हादसे से परिवार गहरे सदमे में है। स्थानीय लोगों ने भी लंबे समय से चाइनीज मांझे की बिक्री पर सख्त रोक लगाने की मांग की थी।

उम्मीद जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद पुलिस चाइनीज मांझे के पूरे अवैध कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए सख्त अभियान चलाएगी, जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

RELATED ARTICLES

अयोध्या में रामनवमी की ऐतिहासिक धूम… रामलला के मस्तक पर हुआ दिव्य ‘सूर्य तिलक’

अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या में आज चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि पर एक नया इतिहास रचा गया। भव्य राम...

गोरखपुर के रामगढ़ ताल में राष्ट्रीय महिला रोइंग टीम का कैंप, यूपी को पहली बार मिली ऐतिहासिक मेजबानी

20वें एशियाई खेल 2026 की तैयारियों को धार देने के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन देशभर की खिलाड़ी और कोच गोरखपुर में जुटे, 27...

उत्तर प्रदेश में गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं, पुलिस करे सख्त कार्वाई: मुख्यमंत्री योगी

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कमजोर तबके पर दबंगई दिखाने वालों को शुक्रवार को चेताया कि राज्य में गुंडागर्दी किसी भी...

राम नवमी : भए प्रकट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी…

शहर में जगह-जगह भंडारे, अखंड पाठ, शोभा यात्रा के साथ धूमधाम से मनाया गया प्रभु राम का जन्मोत्सवलखनऊ। भए प्रकट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी…...

श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन संग की मां सिद्धिदात्री की आराधना

लखनऊ। चैत्र नवरात्र के नौवें दिन शुक्रवार को रामनवमी पर माता के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा हुई। नवरात्र का समापन हवन पूजन के साथ...

चैती महोत्सव के मंच दिखी श्रीराम जन्म की धूम

दशरथ महल में श्रीराम के जन्मोत्सव की धूमलखनऊ । ऐशबाग रामलीला मैदान में चल रहे चैती महोत्सव में हो रही 12 दिवसीय श्रीकृष्ण लीला...

भगवा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

कपूरथला चौराहा के प्रारंभ पर मंच बनाया गयालखनऊ। रामभक्तों की मनमोहक दृश्य व झांकी के साथ जय श्रीराम व एक ही नारा, एक ही...

रामनवमी अर्थात वैश्विक सर्वे भवन्तु सुखिन: का भाव

देश के दस प्रदेशों और यूपी के 25 से अधिक जिलों में गूंज रहा है सुंदरकांडलखनऊ। सुंदरकांड महा अभियान, भारतवर्ष की बने पहचान की...

नाटक ‘मरने के शॉर्टकट’ ने झकझोरा मन

—विश्व रंगमंच दिवस पर जीवन के पक्ष में उठी सशक्त आवाजलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर...