back to top

कुशीनगर में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने गई छात्रा की हत्या, शव बरामद

कुशीनगर । कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने गई हाईस्कूल की एक नाबालिग छात्रा की धारदार हथियार से कथित तौर पर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार रामकोला थाना क्षेत्र के कठबरवा गांव निवासी सरवन की नाबालिग बेटी संजना (16) जनता इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की छात्रा थी।

उन्होंने कहा कि वह झंडारोहण में शामिल होने के लिए सुबह करीब 7.30 बजे घर से निकली और शाम तक वापस नहीं लौटी तो देर रात तक परिजन उसकी तलाश करते रहे। उन्होंने बताया कि पिता ने शनिवार को कॉलेज पहुंचकर बेटी के बारे में जानकारी ली तो बताया गया कि स्वतंत्रता दिवस के दिन आने वालों की हाजिरी नहीं लगती है और यह बताना मुश्किल होगा कि वह कॉलेज आई थी या नहीं।

इसबीच शनिवार को दिन में करीब चार बजे लोगों ने एक लाश मोरवन गांव के बाहर पुलिया के नीचे देखकर पुलिस को सूचना दी। उसके गर्दन और शरीर पर कई जगह धारदार हथियार से चोट के निशान थे। पुलिस ने मौके पर किशोरी की लाश की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन पता नहीं चला तो उसे शवगृह भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष राज प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोप के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले में पुलिस अग्रिम विधिक कार्वाई कर रही है।

RELATED ARTICLES

सैमसन राजस्थान रॉयल्स का चेहरा बन गए थे, उन्हें खोना बहुत बड़ा नुकसान है: फाफ डुप्लेसी

नयी दिल्ली । दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसी का मानना है कि जिस तरह से महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स और...

टाटा समूह के चेयरमैन चंद्रशेखरन को ब्रिटिश सरकार ने मानद ‘नाइटहुड’ से सम्मानित किया

नयी दिल्ली। टाटा समूह के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन को भारत-ब्रिटेन व्यापार संबंधों को मजबूत करने में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए ब्रिटिश सरकार ने...

आज प्रदेश में न कोई भय है, न तनाव, न अराजकता और न ही दंगों का खतरा: मुख्यमंत्री योगी

9 वर्षों में राज्य में बदल गई कानून-व्यवस्था की तस्वीर,शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जा रहे त्योहार, नवरात्रि व रमजान में अब नहीं कोई तनाव,...

महापौर से मिले नामित पार्षद, नगर विकास पर हुई सार्थक चर्चा

लखनऊ। बालाकदर रोड स्थित महापौर कैंप कार्यालय पर बुधवार को नामित पार्षद रूपचंद्र अग्रवाल, पुरुषोत्तम पुरी, नेहा सिंह, किशन पाल एवं अखिलेश गिरी पहुंचे।...

रक्षा से उर्जा तक, यूपी में दीर्घकालिक संभावनाएं: कनाडा के उच्चायुक्त क्रिस्टोफर कूटर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश को देश का पसंदीदा निवेश गंतव्य बनाने और 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के विजन को साकार करने की दिशा में...

समावेशी विकास और सुशासन से बदला उत्तर प्रदेश का स्वरूप : डॉ. राजेश्वर सिंह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2017 के बाद एक ऐतिहासिक परिवर्तन का अनुभव किया है और आज यह भारत की विकास यात्रा का...