back to top

नवरात्र के पहले दिन बागपत में बेटियों का होगा सम्मान, नन्ही कली को मिलेगी पहचान

  • छह बार की बॉक्सिंग विश्व चैंपियन मैरी कॉम कल बेटियों को करेंगी सम्मानित
  • गांव की महिलाओं ने बनाई रिसाइकिल प्लास्टिक की गुड़िया

लखनऊ,विशेष संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की मंशा के अनुरूप नवरात्र के पहले दिन बागपत में बेटियों के सम्मान और सशक्तीकरण का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिलेगा। छह बार की बॉक्सिंग विश्व चैंपियन मैरीकॉम नन्ही कली कार्यक्रम में शामिल होकर बेटियों को सम्मानित करेंगी। गांव की महिलाओं की ओर से रिसाइकिल प्लास्टिक से तैयार की गई गुड़िया नन्ही कली इस पहल का केंद्र है। इसके जरिए पर्यावरण संरक्षण, महिला आत्मनिर्भरता और ह्यबेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे योगी सरकार के अभियानों को नई मजबूती मिलेगी।

नवरात्र को नारी शक्ति के प्रतीक के रूप में मनाने की तैयारी है। ऐसे में नन्ही कली पहल सीधे तौर पर बेटियों के सम्मान और सशक्तीकरण से जुड़ रही है। यह कार्यक्रम सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रहे बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और मिशन शक्ति अभियान को और मजबूती देगा। बागपत की जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने बताया कि इस गुड़िया की खासियत है कि इसमें रुई या स्पंज की जगह बेकार प्लास्टिक बोतलों से बने बारीक फाइबर का उपयोग किया गया है। यह न सिर्फ प्लास्टिक कचरे की समस्या का समाधान है, बल्कि कचरे से कंचन की सोच को भी साकार करता है। नन्ही कली गुड़िया ग्रामीण महिलाओं की कपड़ों के टुकड़ों और पुनर्चक्रित सामग्री से तैयार की जा रही है।

यह पहल महिलाओं को रोजगार देने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बना रही है। साथ ही, यह ह्यवोकल फॉर लोकलह्ण को भी मजबूत करती है। कार्यक्रम में मैरी कॉम की मौजूदगी युवाओं और खासकर बेटियों के लिए बड़ी प्रेरणा बनेंगी। वह बेटियों को खेलों में आगे बढ़ने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करेंगी। जिलाधिकारी अस्मिता लाल के जीरो वेस्ट विजन के तहत शुरू हुई यह पहल अब बागपत को नई पहचान दिलाने की ओर बढ़ रही है। नन्ही कली केवल एक खिलौना नहीं, बल्कि पर्यावरण, संस्कृति और महिला सशक्तीकरण का प्रतीक बन चुकी है।

RELATED ARTICLES

सिधौली सीएचसी पर पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक,सफाई एजेंसी को नोटिस

एक हफ्ते का भुगतान रोकने के निर्देश, लापरवाही बर्दाश्त नहीं लखनऊ, विशेष संवाददाता। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सोमवार को लखनऊ में चिनहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

आधुनिक सुविधाओं से निखरेगा सरोजनी नगर का प्राचीन जलसाई नाथ मंदिर

89.82 लाख से पर्यटन विकास योजना से बदलेगी तस्वीर, 60 लाख की पहली किस्त जारी लखनऊ, विशेष संवाददाता। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग अल्पज्ञात और कम चर्चित...

यूपी मॉडल: टैक्स के हर रुपये से गौ-कल्याण, खेती और विरासत का कायाकल्प

लखनऊ, विशेष संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक वित्त के क्षेत्र में एक स्पष्ट और व्यावहारिक बदलाव किया है। अब टैक्स को केवल राजस्व...

यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में तीन कंपनियों को भूमि आवंटन, तीनों कंपनियों से आएगा 3,400 करोड़ रुपये का निवेश

ट्रैक्टर, कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट और ड्राई फ्रूट प्रोसेसिंग यूनिट लगेंगी लखनऊ/नोएडा। उत्तर प्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार लगातार सक्रिय है।...

FRS तकनीक के कमाल से 81 लाख लाभार्थियों तक पहुंचा पुष्टाहार

डिजिटल निगरानी से पारदर्शिता बढ़ी, फजीर्वाड़े पर रोक लगने से उचित लाभार्थियों को फायदा लखनऊ,विशेष संवाददाता। प्रदेश में आंगनबाड़ी केंद्रों में अनुपूरक पुष्टाहार के वितरण...

सिलेंडर की कालाबाजारी में लिप्त 12 एलपीजी वितरकों व 74 लोगों के विरुद्ध एफआईआर

कार्रवाई के दौरान 11 गिरफ्तार एवं 85 व्यक्तियों के खिलाफ हुई अभियोजन की कार्रवाई लखनऊ,विशेष संवाददाता। प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की आपूर्ति को...