धूमधाम से निकली 251 महिलाओं की भव्य मंगल कलश यात्रा
लखनऊ। मंगल कलश उठाने वाली आज खुला है भाग्य तेरा, आशीर्वाद मिला है मां का अमर रहेगा सुहाग तेरा जैसे भजनों की बीच जब 251 महिलाओं की भव्य मंगल कलश यात्रा निकली तो हर कोई भक्ति के रंग मे रंग गया। मौका था श्री दादी परिवार लखनऊ की ओर दो दिवसीय झूला उत्सव के पहले दिन सोमवार को कलश यात्रा का। श्री दादी परिवार लखनऊ के संरक्षक भारत भूषण गुप्ता, अध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल व महामंत्री सुनील तुलस्यान की अगुआई में गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा शाम 4 बजे भुइयन देवी मन्दिर बाबूगंज से शुरू हुई। जिधर शोभा यात्रा निकली उधर दादी की जय जयकार रही। यात्रा में दादी का सुन्दर रथ आकर्षण का केन्द्र बना रहा। लोग दादी के दर्शन और आरती करने के लिए उमड़ पड़े। लोगों ने पुष्पों की बारिश कर यात्रा का स्वागत किया।
यात्रा में राजधानी के भजन गायक पवन मिश्रा और कानपुर के मुकेश गुप्ता ने भजन सुनाकर दादी को खूब रिझाया। नाचो गाओ खुशी मनाओं झूमो रे सब आज दादी आई है के भजनों पर लोग खूब झूमे। यात्रा बाबूगंज से रामकृष्ण मठ होते हुये आठ नम्बर चौराहा स्थित होटल रेगनेंट पर समाप्त हुई। कलश उठाने वाली महिलाओं में द्रोपदी, जमुना, बिन्दू बोरा, अंजू गुप्ता, पूनम, रुचि, चित्रा, खुशबू, ज्योति, स्नेहा, रोली माया अग्रवाल, मीनू आदि शामिल हुई। इसके अलावा श्री दादी परिवार के संरक्षक विधायक डा. नीरज बोरा, कोषाध्यक्ष बजरंग अग्रवाल व सदस्य आशुतोष तुलस्यान, मनीष तुलस्यान, नरेश बंसल, सुनील अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, विशाल तुलस्यान, सुरेश अग्रवाल समेत सैकड़ों की संख्या में लोग यात्रा में चल रहे थे।
झूला उत्सव आज
श्री दादी परिवार लखनऊ के संरक्षक भारत भूषण गुप्ता, अध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल व महामंत्री सुनील तुलस्यान ने बताया कि झूला उत्सव के दूसरे दिन 15 अगस्त को होटल रेगनेंट में प्रात: 10 बजे श्री नारायणी चरित्र मानस महामंगल पाठ शुरू होगा। दादी के इस पाठ को अजमेर के पाठ वाचक श्री कुंवर तेजस राणा के मधुर स्वरों में होगा। शाम 6 बजे से भजन संध्या का आयोजन होगा। रात 10 बजे महाआरती, छप्पन भोग, चुनडी उत्सव और अंत में 31 परिवारों द्वारा सवामणी का भोग लगेगा।





