back to top

चक्रवात फोनी: प्रभु ने हवाई अड्डा अधिकारियों को सावधान रहने को कहा

नई दिल्ली। नागरिक विमानन मंत्री सुरेश प्रभु ने गुरूवार को कहा कि चक्रवात फोनी से निपटने के लिए सभी हवाई अड्डा प्राधिकारियों को सावधान रहने को कहा गया है । फोनी के ओडिशा के तटीय क्षेत्र में प्रवेश करने की संभावना है।

अन्य राज्यों जैसे पश्चिम बंगाल

पूर्वी तट के अन्य राज्यों जैसे पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के भी इससे प्रभावित होने की संभावना है। प्रभु ने ट्वीट कर कहा, सभी संबंधित प्राधिकार को सावधान करते हुए फोनी चक्रवात से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण ने सभी तटीय हवाई अड्डों को सावधान किया है ताकि सभी एहतियात तत्काल बरते जाएं। भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण पूरे देश में 100 से अधिक हवाई अड्डों का प्रबंधन करता है। प्रभु ने कहा कि स्थिति की निगरानी उच्चतम स्तर पर की जाएगी और एयरलाइनों तथा अन्य सभी को पूरी तरह से तैयार रहने के लिए कहा गया है। आने वाले चक्रवात के कारण विभिन्न घरेलू एयरलाइनों का परिचालन पहले ही प्रभावित हो चुका है।

यात्रा परामर्श जारी करते हुए कहा है

इंडिगो ने ट्विटर पर यात्रा परामर्श जारी करते हुए कहा है, चक्रवात फोनी के कारण विशाखापत्तनम से आने और जाने वाले विमानों को आज (दो मई 2019) रद्द कर दिया गया है। एयरलाइन ने यह भी कहा है कि यात्रा विकल्प अथवा टिकट वापसी के लिए कंपनी के वेबसाइट पर संपर्क कर सकते हैं। विस्तारा एयरलाइन ने भी ट्विटर पर यात्रा परामर्श जारी करते हुए कहा है कि दो और तीन मई को फोनी का असर संभवत: भुवनेश्वर और कोलकाता में रहेगा, इसलिए यह उन विमानों में टिकटों में बदलाव करने अथवा रद्द करने का शुल्क माफ कर रही है जो इन दो हवाई अड्डों पर आएंगे और यहां से जाएंगे।

RELATED ARTICLES

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: वैश्विक व्यापार विवादों से निपटने पर मंथन, संयुक्त घोषणा पर संशय कायम

नयी दिल्ली। पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच गहरे मतभेदों के कारण इस बात को लेकर शनिवार...

चेन्नई में शवगृह के अंदर रील बनाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

 चेन्नई । चेन्नई के सरकारी स्टेनली अस्पताल के शवगृह में कथित तौर पर अवैध रूप से प्रवेश कर सोशल मीडिया रील के लिए शवों...

केशव मौर्य ने सपा पर दी तीखी प्रतिक्रिया- बोले-सपा की लाल टोपी और नीला लिबास, काली करतूतें ढकने का नया प्रयास 

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की लाल टोपी और छात्र शाखा में नीला परिधान अपनाने पर तीखी...

रैंप पर उतरी लखनऊ की विरासत, मलाइका अरोड़ा ने बढ़ाई गुलमोहर की चमक

लखनऊ। रोशनी से सजे रैंप पर जब लखनऊ की कला, कारीगरी और फैशन का संगम हुआ तो शाम यादगार बन गई।फिक्की फ्लो लखनऊ की...

बाबा नीम करोली का रोल निभाना भी एक चमत्कार था : शोभिनव सत्या

लखनऊ। नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश इन दिनों हर किसी की पहली पसंद बनी हुई है। इस फिल्म को...

श्रद्धा व सत्कार से मनाया गया श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। राजधानी के सभी गुरुद्वारों में शनिवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया गया। इसी...

वराह जयंती आज, भगवान विष्णु की होगी पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में भगवान विष्णु को सृष्टि के पालनहार के रूप में पूजा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब-जब धरती पर अधर्म...

लखनऊ में साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ, गोमती पुस्तक महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

  करीब 250 स्टॉलों पर मौजूद हैं 121 प्रकाशकों की हजारों पुस्तकें 12 से 20 सितंबर तक चलेगा नौ दिवसीय महोत्सव, साहित्यिक संवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रम...

गोमती पुस्तक महोत्सव के पहले दिन सजी संगीत की सुरमयी शाम

लखनऊ। लखनऊ में शुरू हुए गोमती पुस्तक महोत्सव 2026 के पहले दिन शनिवार शाम साहित्य और पुस्तकों के साथ संगीत की भी रंगत देखने...