back to top

छोटे कस्बों और गांवों में आयोजित हो सांस्कृतिक कार्यक्रम : आनंदीबेन पटेल

विशेष संवाददाता लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि बड़े शहरों और महानगरों के साथ-साथ छोटे कस्बे और गांव में भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए, जिससे वहां के लोगों का विविध क्षेत्रों की संस्कृति से जुड़ाव हो सके।

राज्यपाल रविवार को राजभवन में उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज की शासी निकाय की आॅनलाइन बैठक में भाग ले रही थी। बैठक में 9 एजेंडा बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा हुई तथा समिति के सदस्यगणों का सुझाव मांगा गया व अनुमोदन के लिए राज्यपाल के समक्ष विवरण प्रस्तुत किए गए। बैठक से वर्चुअली जुड़ते हुए राज्यपाल ने कहा कि सांस्कृतिक केंद्र द्वारा संबंधित राज्यो में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों को विश्वविद्यालय के साथ जोड़ा जाए।

उन्होंने कहा कि संबंधित राज्य में निकटस्थ विश्वविद्यालय से संपर्क कर सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन में विश्वविद्यालय की भागीदारी सुनिश्चित करें। राज्यपाल ने कहा कि उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के माध्यम से विभिन्न राज्यों में आयोजित विविध प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाए।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का विषय, आयोजन स्थल, संबंधित राज्य व कलाकारों आदि की विस्तृत सूची तैयार की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या को समिति के समक्ष रखा जाए व उसका समाधान किया जाए। ज्ञातव्य है कि उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज को केंद्र सरकार से ग्रांट प्राप्त होती है। इसकी गतिविधियों का दायरा सात राज्यों तक विस्तृत है, जिसमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड तथा बिहार राज्य शामिल हैं।

राज्यपाल ने कहा कि उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र से संबंधित सभी राज्यों में विभिन्न राज्यों की कला और संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए स्तरीय कार्यक्रम निरंतर आयोजित किया जाए, जिससे संबंधित राज्य की कला और संस्कृति का संरक्षण व संवर्द्धन हो सके । इस अवसर पर राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ. सुधीर महादेव बोबडे, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार की संयुक्त सचिव अमिता साराभाई, मंडलायक्त प्रयागराज विजय विश्वास पंत, उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक सुरेश शर्मा, विशेष सचिव संस्कृति उत्तर प्रदेश सरकार राकेश चंद्र शर्मा सहित संबंधित राज्य हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और बिहार के प्रतिनिधि आनलाइन उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

उत्सव वंदेमातरम् : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 28 फरवरी 2026। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जैसे मैच में गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन करना होगा भारत को

कोलकाता। भारतीय बल्लेबाज अब अपने पुराने रंग में दिख रहे हैं लेकिन गेंदबाज अब भी प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और ऐसी...

उत्सव वंदेमातरम् : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 28 फरवरी 2026। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...