back to top

सुलतानपुर में 50 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

सुलतानपुर। सुलतानपुर जिले के बल्दीराय क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। उसने बताया कि शनिवार रात सूचना मिली थी कि एक बदमाश अवैध शस्त्र लेकर बाजार की ओर जा रहा है जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।

खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस बल पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया। पुलिस ने बताया कि आत्मरक्षा में पुलिस दल द्वारा चलाई गोली बदमाश के पैर में जा लगी। इसके बाद उसे पकड़ लिया गया।

उसने बताया कि बदमाश की पहचान हलियापुर थाना क्षेत्र के निवासी आदर्श सिंह के रूप में हुई है जो हलियापुर थाने में दर्ज एक मामले में वांछित था और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।अपर पुलिस अधीक्षक अखण्ड प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद किया गया है।

सिंह के मुताबिक, पिछले वर्ष 20 नवंबर को अयोध्या पुलिस आदर्श सिंह को गिरफ्तार करने सुलतानपुर स्थित उसके घर पहुंची थी। आरोप है कि तब उसने परिजनों के साथ मिलकर पुलिस पर हमला किया था और पुलिसकर्मियों के मोबाइल फोन व सरकारी हथियार छीन लिए थे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हुंदै मोटर इंडिया की फरवरी में कुल बिक्री 12.6 प्रतिशत बढ़कर 66,134 इकाई पर

नयी दिल्ली। हुंदै मोटर इंडिया की कुल वाहन बिक्री फरवरी, 2026 में सालाना आधार पर 12.6 प्रतिशत बढ़कर 66,134 इकाई रही है।हुंदै मोटर इंडिया...

ईरान संकट: भारत के लिए तेल आपूर्ति में तत्काल बाधा नहीं, संघर्ष खिंचने पर बढ़ सकती है रूस से खरीद

नयी दिल्ली। होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे कच्चे तेल के प्रमुख आपूर्ति मार्ग के बंद होने से भारत को निकट भविष्य में कच्चे तेल की...

वीओसी बंदरगाह ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

तूतीकोरिन। वीओ चिदंबरनार (वीओसी) बंदरगाह अपनी बड़ी ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसका मकसद बंदरगाह की कुल माल ढुलाई...