back to top

गौकशी का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल, गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ जिले में सरूरपुर थाना पुलिस ने गौकशी के प्रयास में कथित रूप से लिप्त एक बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गोली लगने के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, स्कूटी, गौकशी में इस्तेमाल होने वाले औजार तथा एक जिंदा गाय बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, सोमवार रात लगभग नौ बजे थाना सरूरपुर प्रभारी गौरव सिंह पुलिस बल के साथ र्हा मोड़ पर निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि खिवाई के जंगल में हिंडन नदी की पटरी के पास गन्ने के खेत में 7-8 लोगों ने एक गाय को काटने के उद्देश्य से बांध रखा है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

अधिकारी के अनुसार पुलिस को देखते ही आरोपियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्वाई की, जिसमें अभियुक्त आवेश (25) निवासी मेरठ के बाएं पैर में गोली लग गई। घायल अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार कर प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरूरपुर भेजा गया।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के अन्य साथियों नदीम, शुएब, सलमान, शाद, उजैफ सहित 2-3 अज्ञात लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। उनकी गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त आवेश का गोवध अधिनियम और शस्त्र अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत अपराधों समेत कई गंभीर मामलों में लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। इस संबंध में थाना सरूरपुर में आवश्यक विधिक कार्वाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

आईपीएल 2026: भरत अरुण के आने से मजबूत हुई लखनऊ की गेंदबाजी, कप्तान ऋषभ पंत ने टीम के नए जोश पर की खुलकर बात

लखनऊ। इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन से पहले लखनऊ सुपर किंग्स के खेमे से बड़ी खबर सामने आ रही है। टीम के कप्तान...

युवा प्रतिभा की त्रासदी और व्यवस्था पर करारा व्यंग्य-‘अश्वासनम्’ में झलकी बेरोजगारी की पीड़ा

लखनऊ। भारतोदय संस्था द्वारा उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पंद्रह दिवसीय प्रस्तुतिपरक संस्कृत नाट्य कार्यशाला के उपरांत संस्कृत नाटक ‘अश्वासनम्’...

नन्हे कलाकारों की बड़ी उड़ान,जयपुरिया स्कूल की प्रदर्शनी 24 से 27 मार्च तक

लखनऊ। सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल, लखनऊ में रचनात्मकता का सुंदर माहौल देखने को मिल रहा है। स्कूल की वार्षिक कला प्रदर्शनी “मास्करेड ऑफ आर्ट”...

ईद आज, चांद रात में खरीदारी से पूरी तरह गुलजार रहे बाजार

लखनऊ। 30वें रमजान को चांद का दीदार हुआ और ईद मुबारक की सदाएं फिजा में गूंजने लगीं। देश में ईद उल फित्र का त्यौहार...

चैत्र नवरात्र : घरों व मंदिरों में विधि-विधान से हुई मां ब्रह्मचारिणी की पूजा

लखनऊ। ज्ञान, वैराग्य और ध्यान की अधिष्ठात्री मां ब्रह्मचारिणी देवी की स्तुति भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ की। राजधानी में चल रहे...

हिन्दू नव वर्ष पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा

सत्य सनातन नारी शक्ति लोक ने फूलों से किया ग्रीन कोरिडोर का स्वागत लखनऊ। हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की...

अवध मेला और नौशाद सम्मान समारोह कल

खाने पीने के स्टाल भी लगाएंगेलखनऊ। नौशाद सम्मान समारोह के संग संगीत सितारों का अवध मेला 22 मार्च को छावनी के आर्मी खेल परिसर...

पुस्तक मेले में कला संगीत की पुस्तकों की भी मांग

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला : आठवां दिनलखनऊ। रवीन्द्रालय चारबाग में चल रहा पुस्तक मेला 22 को विदा ले लेगा। आज दिन में...

नन्हे पंखों के लिए बनाया सुरक्षित आशियाना

विश्व गौरैया दिवस पर ए.के.टी.यू. के छात्र की अनोखी पहललखनऊ। विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर वास्तुकला एवं योजना संकाय, ए.के.टी.यू., लखनऊ के बी.आर्क....