back to top

देश बाघ प्रबंधन के नेतृत्व करने को तैयार : जावड़ेकर

नयी दिल्ली। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मंगलवार को कहा कि भारत बाघ श्रेणी के देशों के साथ मिलकर बाघों के प्रबंधन का नेतृत्व करने को तैयार है। ग्लोबल टाइगर डे की पूर्व संध्या पर केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि भूमि और वर्षा के अभाव के बावजूद भारत ने बांघ संपत्ति को लेकर जो उपलब्धि हासिल की है उस पर उसे गर्व है।

उन्होंने कहा, वर्ष 1973 में जहां सिर्फ नौ टाइगर रिजर्व थे, आज वे बढ़ कर 50 हो गए हैं। यह जानना महतवपूर्ण है कि इनमें से कोई भी रिजर्व खराब गुणवत्ता वाला नहीं है। या तो वे अच्छे हैं या बेहतर है। उन्होंने कहा, वैश्विक भूमि का महज 2.5 फीसद, चार फीसद वर्षा और विश्व की आबादी का 16 फीसद होने की बाध्यता के बावजूद, भारत वैश्विक जैव-विविधता के मामले में आगे है।

दुनिया की 70 फीसद बाघ की आबादी आज भारत में है। उन्होंने कहा कि भारत आज बाघ श्रेणी के देशों के साथ मिलकर बाघों के संरक्षण में विश्व का नेतृत्व करने को तैयार है। उन्होंने कहा,भारत को अपनी बाघ संपत्ति पर गर्व है। यह हमारी प्राकृतिक संपदा है। देश में आज दुनिया की 70 फीसद बाघ आबादी है। हम सभी 13 बाघ श्रेणी के देशों के साथ बाघों के वास्तविक प्रबंधन में काम करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि देश को गर्व होना चाहिए कि बाघों की संख्या के मामले में हम विश्व का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा, यह भारत की सॉफ्ट पावर है और इसे दुनिया के सामने हमें बेहतर तरीके से ले भी जाना चाहिए।

RELATED ARTICLES

केजीएमयू में फर्जी डॉक्टर का खुलासा, फर्जी नोटिस-प्रमाणपत्र बनाकर छात्रों से संपर्क के आरोप

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में एक कथित फर्जी डॉक्टर को पकड़कर पुलिस के हवाले किए जाने का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय...

पहलगाम हमले की बरसी पर कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ी

श्रीनगर । पहलगाम में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों द्वारा पिछले साल आज ही के दिन किए गए हमले में मारे गए 26 लोगों को बुधवार...

पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के लिए केंद्रीय बलों की 2,321 कंपनियां तैनात

कोलकाता । भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 2,321 केंद्रीय बलों की कंपनियां तैनात करने की घोषणा...

धीमी पिच से सामंजस्य बिठाने के लिए योजना बदलनी पड़ी: अभिषेक शर्मा

हैदराबाद। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 135 रन की पारी के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की बड़ी जीत के नायक रहे अभिषेक शर्मा ने मंगलवार...

भारत आतंकवाद को कतई बर्दाश्त न करने की अपनी नीति जारी रखेगा : केंद्रीय गृह मंत्री

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले वर्ष हुए पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को बुधवार को याद किया और...

PM मोदी ने पहलगाम हमले की बरसी पर कहा….भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के आगे कभी नहीं झुकेगा

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर बुधवार को कहा कि भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के...