back to top

कोरोना वायरस : नोएडा में संक्रमण के तीन नए मामलों की हुई पुष्टि

नोएडा। नोएडा में कोरोना वायरस के लिए की गई जांच में तीन और व्यक्तियों को इसके संक्रमण का पता चलने के बाद, गुरुवार को इस वायरस से प्रभावित मरीजों की कुल संख्या 14 हो गई है। इनमें से एक मरीज ठीक होकर कल घर वापस जा चुका है।

गौतमबुद्ध नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनुराग भार्गव ने बताया कि गुरुवार की सुबह कुछ नई टेस्ट रिपोर्ट आई हैं। इनमें नोएडा के तीन और लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। डा भार्गव ने इनमें सेक्टर 150 में रहने वाले पति- पत्नी तथा सेक्टर 135 के एक होटल में ठहरा एक युवक शामिल है।

सेक्टर 150 में रहने वाले पति पत्नी हाल ही में विदेश से लौटे थे। उनके रक्त का नमूना लेने के बाद उन्हें घर में ही पृथक रखा गया था। अब उन्हें ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि सेक्टर 150 की उस सोसाइटी को 3 दिनों के लिए सील कर दिया गया है जहां यह दंपत्ति रहते हैं।

सोसायटी को संक्रमण मुक्त किया जा रहा है। सीएमओ ने बताया कि सेक्टर 135 स्थित होटल को भी 3 दिन के लिए सील कर उसे संक्रमणमुक्त किया जा रहा है और वहां ठहरे सभी लोगों को अपने कमरे में ही रहने का निर्देश दिया गया है। सीएमओ ने बताया कि 3 मरीजों के और कोरोना वायरस संक्रमित पाए जाने के बाद गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस से प्रभावित मरीजों की संख्या 14 हो गई है। इनमें एक मरीज उपचार के बाद ठीक हो गया, जिसे कल उसके घर भेज दिया गया है। एक मरीज का दिल्ली में उपचार चल रहा है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...