back to top

दुनिया भर में कोरोना वायरस से दो लाख 84 हजार लोगों की मौत

वॉशिंगटन। दुनिया में संक्रमितों की संख्या 42 लाख 1 हजार 14 हो गई है। 2 लाख 84 हजार 152 की मौत हुई है। इसी दौरान 15 लाख 2 लाख हजार 670 स्वस्थ भी हुए हैं। सऊदी अरब जैसे अमीर देशों को अपनी अर्थव्यवस्था बिगड़ने की फिक्र होने लगी है। सरकार ने इससे निपटने के लिए कई कदम उठाए हैं। इसी के तहत वैट तीन गुना बढ़ा दिया गया है। अब तक यह 5 फीसदी था। 1 जुलाई से 15 प्रतिशत हो जाएगा।

उधर, कोरोना वायरस से बचने के लिए दुनिया के कई देशों में लॉकडाउन किया गया। लेकिन, दक्षिण अफ्रीका में जब लोगों ने इसका पालन नहीं किया, तो सुरक्षाबलों को सख्ती दिखानी पड़ी। जोहान्सबर्ग के अलेक्जेंड्रिया इलाके में पुलिस के साथ मिलिट्री को सड़कों पर गश्त करनी पड़ी, ताकि लोग लॉकडाउन का पालन करें। कई जगह तंग गलियों में सुरक्षाबलों ने छापामार कार्रवाई की और लॉकडाउन तोड़कर बाहर निकल रहे लोगों को वापस घरों में भेजा।

इस बीच, यहां वैल्यू एडेड टैक्स यानी वैट 5 से 15 फीसदी कर दिया गया है। 1 जुलाई से यह प्रभावी होगा। सरकार संक्रमण से निपटने के लिए खर्च किए जा रहे पैसे की भरपाई कई तरीकों से कर रही है। वित्त मंत्री मोहम्मद अजदान के मुताबिक, देश की अर्थव्यवस्था को संभालना बेहद जरूरी है। आॅयल की डिमांड में कमी की वजह से सऊदी अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर हुआ है।

सरकारी खर्च में भी कटौती के कई कदम उठाए गए हैं। अमीर तबके पर आने वाले दिनों में कुछ नए टैक्स लगाए जा सकते हैं। पुराने करों में बढ़ोतरी की जा सकती है। वहीं, विक्ट्री डे परेड हो या सीमाओं को खुला रखना। बेलारूस सरकार गंभीर दिखाई नहीं दी। उसने संक्रमण रोकने के लिए कोई सख्त कदम नहीं उठाया। 24 घंटे में यहां 933 नए मामले सामने आए। कुल आंकड़ा 24 हजार हो गया है।

135 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां राष्ट्रपति ने बॉर्डर सील करने से इनकार कर दिया था। इसके अलावा 9 मई को विक्ट्री डे परेड भी हुई थी। इसमें हजारों लोग शामिल हुए थे। इसके बाद संक्रमण तेजी से बढ़ा। दो दिन में करीब दो हजार नए केस सामने आए। वहीं, यहां बंदिशों में ढील का नुकसान होता दिखाई दे रहा है। 24 घंटे में 1683 नए मामले दर्ज किए गए। 11 अप्रैल के बाद यह सबसे बड़ी संख्या है।

इसी दौरान 45 लोगों ने दम तोड़ा। अब तक कुल 6685 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। विपक्ष के मुताबिक, सरकार सही आंकड़े छिपा रही है। देश में ज्यादातर बाजार और कारोबार फिर शुरू हो गए हैं। इस दौरान लोग ऐहतियात बरतने भी तैयार नहीं हैं। उधर, रूस में 24 घंटे में 11 हजार 656 नए मामले मिले। 94 की जान गई है। संक्रमण का कुल आंकड़ा 2 लाख 21 हजार 344 हो गया। 2009 की मौत हो चुकी है।

संक्रमण के मामले में रूस अब अमेरिका और स्पेन के बाद तीसरे नंबर पर आ गया है। इस बीच, अमेरिका में 24 घंटे में 776 लोगों की जान गई है, जबकि 20 हजार से ज्यादा संक्रमण के मामले मिले हैं। देश में मरने वालों की संख्या 80 हजार से ज्यादा हो गई है, जबकि 13 लाख से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं। डेमोक्रेटिक गवर्नर एंड्रयू क्यूमो ने कहा- न्यूयॉर्क के केयर होम्स में हफ्ते में दो बार कोरोनावायरस का टेस्ट किया जाना चाहिए।

  • फ्रांस : आज से प्राइमरी स्कूल खुलेंगे। कपड़ों, किताबों के अलावा सैलून और फूल के स्टोर भी शुरू होंगे।
  • बेल्जियम : आज से कई बिजनेस फिर शुरू होंगे। सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखना होगा। रेस्टोरेंट, बार और कैफे बंद ही रहेंगे।
  • नीदरलैंड : यहां भी प्राइमरी स्कूल दोबारा खुलेंगे। लाइब्रेरी, फिजियोथेरेपिस्ट, ड्राइविंग स्कूल और हेयरड्रेसर की दुकानें भी फिर शुरू होंगी।
  • स्विट्जरलैंड : प्राइमरी और मिडिल स्कूल फिर से खुलेंगे। क्लास में बच्चों की संख्या कम रहेगी। कुछ प्रतिबंधों के साथ रेस्तरां, बुकशॉप और म्यूजियम भी खोले जा सकते हैं।
  • स्पेन : कुछ इलाकों में दस लोगों तक जमा होने की अनुमति दी जाएगी। रेस्टोरेंट सोशल डिस्टेंसिंग नियमों को ध्यान में रखते हुए फिर से खोले जा सकते हैं।
  • डेनमार्क : शॉपिंग सेंटर सोमवार फिर शुरू होंगे। पोलैंड में भी होटल इस सप्ताह खुल सकते हैं। विदेशी पर्यटकों को अभी भी दो सप्ताह के लिए क्वारैंटाइन किया जाएगा।
  • जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया और इटली जैसे अन्य यूरोपीय देशों ने पहले ही अपने प्रतिबंधों को कम करना शुरू कर दिया है।
  • फ्रांस के एक पार्क में मौजूद लोग। देश में सोमवार से किताब की दुकान, सैलून समेत कई चीजें दोबारा खुल गईं।

RELATED ARTICLES

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू बोले- ईरान के खिलाफ अभियान अभी खत्म नहीं हुआ

यरुशलम। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा कि ईरान के शासन के खिलाफ इजराइल का अभियान ‘अभी खत्म नहीं हुआ है’। नेतन्याहू...

इटली लगातार तीसरी बार विश्व कप फुटबॉल के लिए क्वालीफाई करने से चूका

जेनिका (बोस्निया)। फुटबॉल की महाशक्तियों में से एक चार बार का चैंपियन इटली मंगलवार को यूरोपीय प्लेऑफ में विश्व रैंकिंग में 66वें स्थान पर...

पीएम मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ जिले में चाय बागान का किया दौरा,सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को असम के डिब्रूगढ़ जिले में एक चाय बागान का दौरा किया और वहां काम कर रहीं महिला...

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू बोले- ईरान के खिलाफ अभियान अभी खत्म नहीं हुआ

यरुशलम। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा कि ईरान के शासन के खिलाफ इजराइल का अभियान ‘अभी खत्म नहीं हुआ है’। नेतन्याहू...

इटली लगातार तीसरी बार विश्व कप फुटबॉल के लिए क्वालीफाई करने से चूका

जेनिका (बोस्निया)। फुटबॉल की महाशक्तियों में से एक चार बार का चैंपियन इटली मंगलवार को यूरोपीय प्लेऑफ में विश्व रैंकिंग में 66वें स्थान पर...

पीएम मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ जिले में चाय बागान का किया दौरा,सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को असम के डिब्रूगढ़ जिले में एक चाय बागान का दौरा किया और वहां काम कर रहीं महिला...

जीत की खुशी में लगा बड़ा झटका, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर भारी जुर्माना

मुल्लांपुर। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मंगलवार को यहां खेले गए आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर बनाए...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्कल दिवस पर ओडिशा वासियों को बधाई दी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ओडिशा के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट...

‘विकसित भारत’ की यात्रा में ओडिशा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है: राष्ट्रपति मुर्मू

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को ओडिशा दिवस के अवसर पर लोगों को बधाई दी और कहा कि राज्य के प्रतिभावान एवं...