back to top

कोरोना वायरस से दुनियाभर में 48 हजार लोगों की मौत

वॉशिंगटन। कोरोना वायरस की वजह से स्पेन में मरने वालों का आंकड़ा 10 हजार के पार हो गया है। इसका असर वहां की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ा है। मार्च में ही स्पेन की सामाजिक सुरक्षा स्कीम से जुड़े 8 लाख से अधिक वर्कर बाहर हो गए हैं। यह आधुनिक इतिहास में किसी महीने की सबसे बड़ी गिरावट है।

देश में लोगों को सामाजिक सुरक्षा मुहैया कराने की शुरूआत 1883 में बनी एक कमेटी से हुई थी। बीसवीं शताब्दी के दौरान कई बार इसमें विस्तार किया गया और आखिरकार 1978 में देश के संविधान के अनुच्छेद 41 के तहत नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा का अधिकार दिया गया। इसमें कहा गया था कि सरकारी एजेंसियां सार्वजनिक सामाजिक सुरक्षा प्रणाली के तहत सभी नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा देंगी।

वहीं, स्पेन में मरने वालों की संख्या बृहस्पतिवार को 10,000 के पार पहुंच गई। सरकार ने बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में 950 और लोगों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या 10,003 पहुंच गई है। उधर, इटली में बुधवार को 727 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही यहां अब मौतों का आंकड़ा 13 हजार 155 हो गया। इटली में लॉकडाउन 13 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है।

इस बीच, कोविड-19 की वजह से दुनियाभर में अब तक 48 हजार 276 लोगों की मौत हुई है, जबकि 9 लाख 50 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं। वहीं, दो लाख दो हजार लोग ठीक भी हुए हैं। इधर, कोविड-19 का अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर बुरा प्रभाव पड़ा है। पूरे देश में उद्योग धंधे ठप पड़े हैं। खासतौर पर होटल, मैन्यूफैक्चरिंग को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है। इस बीच, श्रम विभाग ने गुरुवार को बताया कि और 65 लाख वर्करों ने बीते हफ्ते बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन दिया है। यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या है।

आंकड़ों के मुताबिक, 28 मार्च को खत्म हुए हफ्ते में पहली बार बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन करने वालों की संख्या पिछले सप्ताह से दोगुनी थी। इस बीच,डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रेस गेब्रेयेसियुस ने कहा कि कुछ महीने पहले तक दुनिया में ज्यादातर लोग कोरोनावायरस से अनजान थे। वायरस ने दुनिया के हर हिस्से को प्रभावित किया है और संक्रमण के मामले किसी भी दिन दस लाख लाख तक पहुंच सकता है। वायरस के शुरू हुए चार महीने हो गए। पिछले पांच महीनों से संक्रमण के मामले हर देश में तेजी से बढ़े हैं। पिछले हफ्ते की तुलना में मृतकों की संख्या दोगुनी हो गई है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...