back to top

देश में कोरोना वायरस से 33,610 लोग संक्रमित और 1,075 लोगों की मौत

नई दिल्ली। देश में कोविड-19 महामारी की वजह से 33,610 लोग संक्रमित हैं और बुधवार से अब तक 66 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 1,075 तक पहुंच गई। मंत्रालय ने कहा कि देश में कोरोना वायरस से संक्रमित 24,162 लोगों का इलाज चल रहा है जबकि 8,372 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है।

देश में कुल संक्रमित लोगों में से 111 विदेशी नागरिक हैं। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, अब तक 24.90 फीसदी मरीज ठीक हो चुके हैं। बुधवार से अब तक संक्रमण के कारण 66 लोगों की मौत हुई है जिनमें से 32 महाराष्ट्र में, 16 गुजरात में, 10 मध्य प्रदेश में, तीन उत्तर प्रदेश में, तमिलनाडु और दिल्ली में दो-दो जबकि कर्नाटक में एक व्यक्ति की मौत हुई। महाराष्ट्र में अब तक 432 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद गुजरात में 197, मध्य प्रदेश में 129, दिल्ली में 56, राजस्थान में 51, उत्तर प्रदेश में 39 और आंध्र प्रदेश में 31 लोगों की मौत हो चुकी है।

तमिलनाडु में 27, तेलंगाना में 26, पश्चिम बंगाल में 22, कर्नाटक में 21 और पंजाब में 19 लोगों की मौत हो चुकी है। जम्मू-कश्मीर में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है जबकि केरल में चार, झारखंड और हरियाणा में तीन-तीन, बिहार में दो लोगों की मौत हुई है। मंत्रालय ने बताया कि मेघालय, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में एक-एक व्यक्ति की मौत संक्रमण के कारण हो चुकी है।

मंत्रालय द्वारा आज सुबह बताए गए आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा संक्रमण के 9,915 मामले महाराष्ट्र में, इसके बाद 4,082 मामले गुजरात में, दिल्ली में 3,439 मामले और मध्य प्रदेश में 2,561 मामले सामने आए हैं। राजस्थान में 2,438, तमिलनाडु में 2,162, उत्तर प्रदेश में 2,134 मामले हैं। आंध्र प्रदेश में 1,332 और तेलंगाना में 1,012 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं पश्चिम बंगाल में कुल संक्रमितों की संख्या 758, जम्मू-कश्मीर में 581, कर्नाटक में 535, केरल में 495, बिहार में 392 और पंजाब में 357 मामले हैं। हरियाणा में 310, ओडिशा में 125, झारखंड में 107 और उत्तराखंड में 55 मामले दर्ज हैं।

चंडीगढ़ में 56, हिमाचल प्रदेश में 40, असम और छत्तीसगढ़ में 38-38 मामले हैं। इसके अलावा अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में 33, लद्दाख में 22, मेघालय में 12, पुडुचेरी में आठ, गोवा में सात, मणिपुर और त्रिपुरा में दो-दो तथा मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में एक-एक मामले हैं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, हमारे आंकड़ों का मिलान आईसीएमआर से किया जा रहा है। मंत्रालय का कहना है कि राज्यगत आंकड़ों की पुष्टि होना बाकी है।

RELATED ARTICLES

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

उत्सव वंदेमातरम् : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 28 फरवरी 2026। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...