back to top

गर्म, शुष्क मौसम में कोरोना के सक्रिय रहने की संभावना कम : अध्ययन

नई दिल्ली। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), मुंबई के वैज्ञानिकों ने एक अध्ययन में यह पाया है कि गर्म और शुष्क मौसम में सतह पर कोरोना वायरस के सक्रिय रहने की गुंजाइश कम हो जाती है। इस जानकारी से दुनिया भर में सार्वजनिक स्थानों को संक्रमण मुक्त करने के बेहतर दिशानिर्देश तैयार करने में मदद मिल सकती है।

उन्होंने एक कंप्यूटर मॉडल का उपयोग कर यह अध्ययन किया। फिजिक्स ऑफ फ्लूड्स जर्नल में प्रकाशित अध्ययन में यह आकलन किया गया कि जब कोविड-19 का रोगी खांसता या छींकता है, तो संक्रमण के लिए कोरोना वायरस, सार्स-कोवी-2, कितने समय तक (संक्रमण के लिए) अनुकूल स्थिति में रहता है। आईआईटी, मुंबई के रजनीश भारद्वाज और अमित अग्रवाल समेत अध्ययन दल में शामिल अन्य वैज्ञानिकों ने न्यूयॉर्क और सिंगापुर समेत दुनिया के लगभग छह शहरों में संक्रमित रोगियों के खांसने या छींकने से निकलने वाले कणों के विभिन्न सतहों पर सूखने की अवधि पर गौर किया।

अध्ययन में कहा गया है कि मनुष्य के सिर के एक बाल की मोटाई के आकार के ये कण कोविड-19 के रोगियों के खांसते, छींकते और यहां तक की बोलते समय नाक और मुंह से निकलते हैं। उन्होंने कहा कि विषाणु को बाहर लेकर आने वाले ये कण जब वाष्पित हो जाते हैं तब बचा हुआ विषाणु निष्क्रिय हो जाता है, इस तरह कोविड-19 के सक्रिय रहने की अवधि और उसका संचरण इस बात से सीधे तौर पर प्रभावित होता है कि ये कण कितने समय तक अक्षुण्ण रहते हैं।

उन्होंने अपने विश्लेषण के आधार पर कहा कि कोविड-19 की वृद्धि दर का थोड़ा बहुत संबंध बाहर के मौसम से भी है। शुष्क मौसम की तुलना में आर्द्र मौसम में वायरस के सक्रिय रहने की संभावना मौटे तौर पर पांच गुणा बढ़ जाती है। शोधकर्ताओं ने कहा कि अधिक नमी वाले स्थानों पर, छोटे कण लंबे समय तक सतहों पर सक्रिय रहे। इससे वायरस के अधिक समय तक सक्रिय रहने का पता चलता है। उन्होंने कहा कि गर्म और शुष्क स्थानों में किसी सतह पर ये कण जल्द ही निष्क्रिय हो गए।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...