back to top

कोरोना : 195 देशों में संक्रमण और 17147 की मौत

इटली में छह लाख संक्रमितों की आशंका, पाकिस्तान में हालात भयावह

बीजिंग। दुनिया के सभी 195 देश कोरोनावायरस की चपेट में आ चुके हैं। इससे 17,147 लोगों की मौत हो चुकी है। 3 लाख 92 हजार 399 संक्रमित हैं। 1 लाख 2 हजार मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। इटली की सबसे बड़ी हेल्थ एजेंसी ने कहा है कि देश में कोरोना संक्रमण के जो मामले सामने आए हैं, वास्तविक आंकड़ा इससे 10 गुना ज्यादा हो सकता है। जुलाई में होने वाले टोक्यो ओलिंपिक खेलों को एक साल के लिए टाला जा सकता है। पाकिस्तान ने पूरे देश मेंं सेना तैनात कर दी है। इस बीच, इटली की सिविल प्रोटेक्शन एजेंसी को आशंका है कि देश में अब तक संक्रमण के जितने मामले सामने आए हैं, कुल मरीज इससे 10 गुना ज्यादा हो सकते हैं।

एजेंसी ने यह जानकारी अमेरिकी टीवी चैनल सीएनएन को मंगलवार शाम दी। अब तक इटली में कुल 63,967 लोग संक्रमित पाए गए हैं। लेकिन, एजेंसी को आशंका है कि यह संख्या 6 लाख तक हो सकती है। प्रोटेक्शन एजेंसी के अफसर बोरोली ने कहा- हमें बहुत जल्द नए वेंटिलेटर्स और मास्क खरीदने होंगे। लेकिन, ताजा हालात में यह भी मुश्किल काम है। इसकी वजह यह है कि दुनिया का हर देश इन चीजों का स्टॉक अपने पास रखना चाहता है।

वहीं, जापान की न्यूज एजेंसी एनएचके की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री शिंजो आबे मंगलवार रात ओलिंपिक को लेकर बड़ा ऐलान कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, जापान और इंटरनेशनल ओलिंपक कमेटी के बीच बातचीत अंतिम चरण में हैं। माना जा रहा है कि ओलिंपिक फिलहाल, रद्द नहीं किए जाएंगे बल्कि इन्हें एक साल के लिए टाला जा रहा है। कनाडा, ऑस्ट्रेलिया के बाद न्यूजीलैंड ने भी साफ कर दिया है कि उसके एथलीट्स टोक्यो ओलिंपिक में हिस्सा नहीं लेंगे। वहीं, जियो न्यूज के मुताबिक, पाकिस्तान में कोरोना संक्रमितों की संख्या 900 के पार हो चुकी है।

एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 7 मौतों के बावजूद पाकिस्तान सरकार के पास महामारी से निपटने की कोई तैयारी नहीं है। यहां के अस्पतालों में जांच किट तक नहीं हैं। सिर्फ रसूखदारों के लिए कुछ सुविधाएं रखी गई हैं। आम अवाम को स्कूलों में बने कमरो में पलंग लगाकर ठहरा दिया गया है। इनके पास मास्क और सैनिटाइजर जैसी जरूरी चीजें तक नहीं हैं। सेना को सड़कों पर उतार दिया गया है। इससे आम लोगों में नाराजगी है। कुछ लोगों ने कराची में सेना के आदेशों को नहीं माना और वो सड़कों पर उतर आए। वहीं, चीन सबसे ज्यादा प्रभावित हुबेई प्रांत समेत वुहान से यात्रा प्रतिबंध हटाएगा।

चीन के अधिकारी वुहान में लगभग दो महीनों से चल रहे लॉकडाउन को 8 अप्रैल को हटा देंगे। हुबेई प्रांत के स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने वुहान समेत पूरे राज्य में आवाजाही पर प्रतिबंध को आसान बनाने का फैसला किया है। 23 जनवरी को पूरे शहर को लॉकडाउन कर दिया गया था। चीन के प्रशासन ने यह फैसला संक्रमण के मामलों में आई कमी को देखते हुए लिया है। छह दिनों में यहां केवल एक मामला सामने आया है।

हालांकि, सोमवार को वुहान में सात लोगों की मौत हुई थी। यहां अब तक 3277 लोगों की मौत हुई है, जबकि 81,171 संक्रमित हुए हैं। वहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस गेब्रियिसोस ने सोमवार को कहा कि कोरोनावायरस महामारी तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि, हम इसकी ट्रैजेक्टरी को बदल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसके पहले मामले से एक लाख तक पहुंचने में 67 दिन का समय लगा है।

दो लाख पहुंचने में 11 दिन और दो से तीन लाख पहुंचने में केवल चार दिन का समय लगा है। वहीं, न्यूज एजेंसी के मुताबिक, चीन सबसे ज्यादा प्रभावित हुबेई प्रांत समेत वुहान से यात्रा प्रतिबंध हटाएगा। जनवरी में कोरोनावायरस की वजह से वुहान को लॉकडाउन कर दिया गया था। पिछले छह दिनों में यहां केवल एक नया मामला सामने आया। पांच दिनों तक यहां कोई केस सामने नहीं आया था। सरकार अब यहां लॉकडाउन प्रतिबंधों में ठील देने पर विचार कर रही है।

हालांकि, सोमवार को वुहान में सात लोगों की मौत हुई थी। यहां अब तक 3277 लोगों की मौत हुई है, जबकि 81,171 संक्रमित हुए हैं। उधर, इटली के नागरिक सुरक्षा विभाग के प्रमुख एंजेलो बोरेली ने सोमवार को बताया कि यहां एक दिन में संक्रमण के 3780 नए मामले सामने आए हैं। इटली का लोम्बार्डी प्रांत सबसे ज्यादा प्रभावित है। इटली पूरी तरह से लॉकडाउन है। देश के करीब 6 करोड़ लोग अपने घरों में कैद हैं। इटली में सोमवार को 601 लोगों की जान गई है। इटली यूरोप का सबसे ज्यादा प्रभावित देश है।

RELATED ARTICLES

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

उत्सव वंदेमातरम् : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 28 फरवरी 2026। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...