back to top

कोरोना : दुनिया के 162 देशों में संक्रमण, 7177 लोगों की मौत

वॉशिंगटन। कोरोनावायरस ने मंगलवार तक 162 देशों को चपेट में ले लिया है। अब तक कुल 1 लाख 83 हजार 658 मामले सामने आ चुके हैं। दुनिया में 7 हजार 177 लोगों की मौत हो गई। राहत की बात ये है कि इसी दौरान 79 हजार 911 संक्रमित स्वस्थ भी हुए। पाकिस्तान में कोरोनावायरस का खतरा अचानक बढ़ गया है।

रविवार तक 56 मामले सामने आए थे। मंगलवार सुबह यह आंकड़ा 194 पहुंच गया और एक व्यक्ति की मौत भी हो गई। सिंध प्रांत सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां 86 लोगों को संक्रमित पाया गया। इस बीच, पाकिस्तान के राष्ट्रपति दो दिन के दौरे चीन पहुंचे। उन्होंने कहा, मैं इस मुश्किल दौर में चीन को यह संदेश देने आया हूं कि पाकिस्तान उनके साथ हर कदम पर साथ है।

फिल्म गेम ऑफ  थ्रोन्स के एक्टर क्रिस्टोफर हिवजू और एक अन्य स्टार इदरिस एल्बा भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बॉन्ड सीरीज की फिल्म क्वॉन्टम ऑफ सोलेस की एक्ट्रेस ओल्गा कुर्लीएन्को कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। वहीं, पाकिस्तान में अचानक संक्रमण बढ़ा है। मंगलवार सुबह तक यहां 186 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

इजराइल में सोमवार देर रात तक 250 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें 37 की हालत गंभीर बताई गई है। सरकार को संदेह है कि कुछ लोग संक्रमण की जानकारी छुपा रहे हैं। इनकी वजह से अन्य लोगों तक वायरस पहुंच रहा है। अब नेतन्याहू के नेतृत्व वाली केयरटेकर सरकार ने अहम कदम उठाया है। सरकार ने कहा है कि कुछ लोग संक्रमण की जानकारी छुपा रहे हैं लिहाजा अगले एक महीने तक ऐसे लोगों के फोन टैप किए जा सकेंगे।

चीन में कोरोनावायरस के केंद्र वुहान में सोमवार को केवल एक नया मामला सामने आया तो वहीं, इटली में इतने ही समय में 349 लोगों की मौत हो गई। इटली में दो दिनों में 700 से ज्यादा मौतें हुई हैं। यहां रविववार को भी रिकॉर्ड 368 मौतें हुईं थीं। यहां मंगलवार तक संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 27,980 हो गई। यहां हेल्थ एक्सपर्ट का अनुमान है कि आने वाले दिनों में यही स्थिति रहेगी। पूरे देश की 66 प्रतिशत मौतें केवल यहां की आर्थिक राजधानी लोम्बार्डी में हुई हैं।

मंगलवार को ईरान में 135 तो स्पेन 149 मौते हुईं। एयरोप्लेन निमार्ता कंपनी एयरबस की ओर से कहा गया है कि वह स्पेन और फ्रांस में अगले चार दिन अपना उत्पादन बंद करेगी। एयरबस के स्पेन में 12,700 और फ्रांस में 48,000 कर्मचारी हैं। इसके अलावा ब्रिटन, जर्मनी, रूस, तुर्की, फिनलैंड, पोलैंड और रोमानिया में इसकी शाखाएं हैं। न्यूजीलैंड सरकार ने मंगलवार को कोराना वायरस से निपटने के लिए 7.36 अरब डॉलर का पैकेज जारी किया।

न्यूजीलैंड ने सोमवार को कहा था कि वो घाटा कम करने के लिए 30 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी करेगा। राहत पैकेज पर प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्देन ने कहा, अपने लोगों की सुरक्षा और देश की अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए यह पैकेज जारी किया जा रहा है। सरकार हालात सुधारने के लिए हरसंभव कदम उठाएगी।

यूजीलैंड में मंगलवार तक संक्रमण के कुल 11 मामले सामने आए हैं। यूएन ने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि अगली बैठक कब होगी। कजाखस्तान के अल्माटी शहर के एक पार्क में बच्चे के साथ महिला। यहां सोमवार को संक्रमण के 24 मामले सामने आए। वहीं, फ्रांस में टोटल लॉक डाउन के आदेश दिए गए हैं। सरकार ने अब इसे भी सख्ती सा लागू करने का फैसला किया है।

गृह मंत्री क्रिस्टोफर कास्टनर ने मंगलवार को कहा, हर नागरिक घर में ही रहे। इस आदेश का सख्ती से पालन किया जाए। फ्रांस में मंगलवार तक 6, 633 मामले सामने आ चुके हैं। 148 लोगों की मौत हो चुकी है। उधर, यूरोप में कोरोना के मामले ज्यादा सामने आ रहे हैं। फ्रांस सरकार ने पहले बाजार और मॉल्स बंद करने का ऐलान किया था।

इस बीच, अब तक कोरोना वायरस का कोई वैक्सीन तैयार नहीं हुआ है लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इजराइल इस वैक्सीन को तैयार करने के करीब है। ईरान के एक धर्मगुरू ने कहा है कि अगर इजराइल ये वैक्सीन तैयार कर लेता है तो ईरान को इसे खरीदने में कोई दिक्कत नहीं होगी। बता दें कि ईरान और इजराइल के रिश्ते हमेशा खराब रहे हैं। जर्मनी में कोरोना संक्रमण की जानकारी के लिए कई काउंटर खोले गए हैं।

RELATED ARTICLES

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

उत्सव वंदेमातरम् : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 28 फरवरी 2026। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...