back to top

कोरोना से दुनिया में 2.36 करोड़ संक्रमित

वाशिंगटन। दुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 2 करोड़ 36 लाख 16 हजार 657 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 61 लाख 5 हजार 426 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 8 लाख 13 हजार 59 की मौत हो चुकी है। मैक्सिको में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 60 हजार से ज्यादा हो गई है। अमेरिका (1,80,614) और ब्राजील (1,14,772) के बाद मैक्सिको तीसरा देश है, जहां सबसे ज्यादा लोगों की जान गई है।

वहीं, यहां संक्रमितों की संख्या 5 लाख 60 हजार से ज्यादा है। अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) डिपार्टमेंट ने कोरोनावायरस मरीजों के इलाज के लिए ब्लड प्लाज्मा के इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। वहीं, न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न ने सोमवार को ऑकलैंड में लॉकडाउन एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया। जेसिंडा ने कहा कि यह लेवल टू का लॉकडाउन होगा। इसमें लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर कर सकेंगे, लेकिन मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी होगा।

वहीं, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने रविवार को लोगों से अगले हफ्ते से अपने बच्चों को स्कूल भेजने की अपील की। जॉनसन ने कहा कि बच्चों का स्कूल से ज्यादा दिनों तक दूर रहना वायरस से ज्यादा नुकसानदेह है। वहीं, मैक्सिको के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब संक्रमितों का आंकड़ा 5 लाख 60 हजार 164 हो गया और अब तक 60 हजार 840 मौतें हुईं हैं। उधर, चीन में रविवार को लगातार आठवें दिन घरेलू संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया।

देश में अब तक 84 हजार 967 मामले सामने आए हैं और 4634 लोगों की जान गई है। वहीं, फ्रांस में बीते 24 घंटे में 4900 मामले सामने आए हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया में महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित विक्टोरिया राज्य में रविवार को 116 नए मामले सामने आए। यहां अब तक 18 हजार 330 मामले सामने आए हैं। पूरे देश में अब तक 24 हजार 812 मामले सामने आए हैं और 502 मौतें हुई हैं।

वहीं, दक्षिण कोरिया ने सोमवार को राजधानी सियोल में मास्क पहनना जरूरी कर दिया। सरकार ने कहा है कि सियोल में सभी इंडोर और आउटडोर पब्लिक प्लेसेज पर मास्क पहनना जरूरी होगा। मई में सरकार ने यहां पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट और टैक्सी में सफर करने के दौरान मास्क लगाना जरूरी किया था। राजधानी सियोल में बीते महीने से नए मामले बढ़ रहे हैं।

RELATED ARTICLES

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...

शादी की प्‍लानिंग में जुटी हैं श्रद्धा कपूर

मुंबई। ‘स्त्री 2’ (2024) जैसी सुपरहिट फिल्म से एकाएक सुपर स्‍टारडम पर पंहुच चुकी एक्‍ट्रेस श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्‍मों का फैंस बेसब्री...

विधानसभा के बजट सत्र: दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि के बाद सदन बुधवार सुबह तक स्थगित

लखनऊ। विधानसभा का बजट सत्र इन दिनों जारी है और सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही पूरी तरह शोक और सम्मान के वातावरण में...

वैलेंटाइन वीक : एक दूसरे को टैडी देकर प्रेमियों ने कही दिल की बात

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के दौरान चॉकलेट डे के बाद प्रेमी जोड़ों ने टेडी डे मनाया। वेलेंटाइन वीक में इस दिन टेडी बीयर उपहार में...

हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल को, भक्त करेेंगे संकटमोचन की पूजा

लखनऊ। हनुमान जयंती हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जो भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। हनुमान जी को...

बाबा श्याम के भव्य दरबार का भूमि पूजन कर रखी आधारशिला

तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी सेलखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी से आयोजित कर रहा है। इसके ऐशबाग के तिलकनगर...

नाटक बाप रे बाप ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ और संत कबीर अकादमी मगहर के संयुक्त तत्वावधान में...

किसानों के भविष्य को नई दिशा देती शॉर्ट मूवी का निर्माण शुरू

शॉर्ट मूवी में डॉ. अय्यूब हुसैन सीईओ एग्रोहब एक वैज्ञानिक के रूप भूमिका निभाएंगे लखनऊ। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निदेर्शों पर राष्ट्रीय फिल्म...

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...