back to top

कोरोना पर चर्चा पड़ी भारी, प्रयागराज में युवक की गोली मारकर हत्या

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद के करेली थाना अंतर्गत बक्शी मोढ़ा गांव में रविवार की सुबह एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना को संज्ञान में लेते हुए मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्वाई का निर्देश दिया है।

जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे अखबार पढऩे के दौरान कुछ कहासुनी हुई जिस पर 28 वर्षीय लोटन निषाद नाम के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि हत्या के आरोपी दो व्यक्तियों-मोहम्मद सोना और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और बाकी लोगों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

करेली थाना के सूत्रों ने बताया कि सुबह गांव की एक किराने की दुकान पर अखबार में तब्लीगी जमात को लेकर छपी खबर पर चर्चा हो रही थी और लोटन निषाद ने देश में कोरोना वायरस फैलने के लिए जमात के लोगों को जिम्मेदार बताया। इस पर समुदाय विशेष के लोगों ने आपत्ति की और बात हाथापाई तक पहुंच गई।

सूत्रों के अनुसार कहासुनी के बाद एक व्यक्ति ने देशी कट्टे से लोटन निषाद के सिर पर गोली मार दी और अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। शव का पोस्टमार्टम कराकर रविवार शाम गांव के पास यमुना नदी के तट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस घटना के संबंध में 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और बाकी लोगों को गिरफ्तार करने के लिए एसओजी एवं अन्य टीमें दबिश दे रही हैं। इलाके में बड़ी तादाद में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

RELATED ARTICLES

उत्सव वंदेमातरम् : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 28 फरवरी 2026। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...