back to top

देश में कोरोना के मामलों की संख्या 11 लाख के पार, ठीक हुए सात लाख से अधिक

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के रिकॉर्ड 40,425 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमित लोगों की कुल संख्या सोमवार को 11 लाख के आंकड़े को पार कर गई। वहीं, उपचार के बाद संक्रमण से मुक्त होने वाले लोगों की संख्या भी सात लाख से अधिक हो गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 681 और लोगों की जान जाने के बाद इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या 27,497 हो गई है।

मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार संक्रमण के रिकॉर्ड 40,425 नए मामले आने के बाद देश में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 11,18,043 हो गई है। भारत में महज तीन दिन में ही कोविड-19 के मामले 10 लाख से 11 लाख आंकड़े को पार कर गए हैं। यह पहली बार है जब एक दिन में महामारी के 40 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। देश में अभी 3,90,459 मरीजों का इलाज जारी है और 7,00,086 लोग ठीक हो चुके हैं।

वहीं, एक मरीज देश से बाहर चला गया है। स्वस्थ होने की दर 62.62 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 22,664 मरीज ठीक हुए हैं। कुल मामलों में देश में संक्रमित पाए गए विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। सोमवार तक के आंकड़ों के अनुसार स्वस्थ हुए कोविड-19 रोगियों की संख्या उपचाराधीन रोगियों की संख्या 3,09,627 से कहीं अधिक है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि अस्पतालों और गृह-पृथक-वास में उपचाराधीन सभी 3,90,459 रोगियों के इलाज पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। इसने कहा कि देश में मृत्यु दर में लगातार धीरे-धीरे कमी आ रही है और सोमवार को यह घटकर 2.46 प्रतिशत रह गई। मंत्रालय ने उल्लेख किया कि भारत में मृत्यु दर विश्व में सबसे कम मृत्यु दरों में से एक है। इसने कहा, मध्यम और गंभीर स्तर के मामलों में अच्छे स्तर के देखभाल प्रोटोकॉल के माध्यम से प्रभावी चिकित्सकीय प्रबंधन ने कोविड-19 रोगियों के स्वस्थ होने की उच्च दर सुनिश्चित की है।

केंद्र कोविड-19 से सामूहिक रूप से निपटने में राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों की सरकारों की मदद कर रहा है। मंत्रालय ने कहा, इस तरह की एक पहल एम्स, नई दिल्ली का ई-आईसीयू कार्यक्रम है। मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से एम्स ने आईसीयू में भर्ती मरीजों के चिकित्सकीय प्रबंधन में साझा अनुभवों और संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों के तकनीकी परामर्श के माध्यम से 11 राज्यों के 43 बड़े अस्पतालों की मदद की है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार अभी तक देश में 1,40,47,908 नमूनों की जांच की गई है, जिनमें से 2,56,039 नमूनों की जांच रविवार को ही की गई। आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 681 लोगों की जान गई उनमें से सबसे अधिक 258 महाराष्ट्र के लोग थे। इसके बाद कर्नाटक में 91, तमिलनाडु में 78, आंध्र प्रदेश में 56, उत्तर प्रदेश में 38, पश्चिम बंगाल में 36, दिल्ली में 31, गुजरात में 20, मध्य प्रदेश में 15, बिहार में नौ, पंजाब तथा जम्मू-कश्मीर में आठ-आठ, राजस्थान तथा तेलंगाना में छह-छह, हरियाणा तथा ओडिशा में पांच-पांच, असम में चार, झारखंड में तीन, केरल में दो और गोवा तथा लद्दाख में एक-एक व्यक्ति की जान गई।

कोविड-19 से अभी तक 27,497 मरीजों की मौत के मामलों में महाराष्ट्र में सबसे अधिक 11,854 लोगों ने जान गंवाई है। इसके बाद दिल्ली में 3,628, तमिलनाडु में 2,481, गुजरात में 2,142, कर्नाटक में 1,331, उत्तर प्रदेश में 1,146, पश्चिम बंगाल में 1,112, मध्य प्रदेश में 721, आंध्र प्रदेश में 642, राजस्थान में 559 और तेलंगाना में 415 लोगों की मौत हुई। हरियाणा में कोविड-19 से 349, पंजाब में 254, जम्मू कश्मीर में 244, बिहार में 217, ओडिशा में 91, असम में 57, उत्तराखंड में 52, झारखंड में 49 और केरल में 42 लोगों ने जान गंवाई।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार महामारी से पुडुचेरी में 28, छत्तीसगढ़ में 24, गोवा में 22, चंडीगढ़ में 12, हिमाचल प्रदेश में 11, त्रिपुरा में पांच, अरुणाचल प्रदेश में तीन और मेघालय, दादरा एवं नगर हवेली, दमन एवं दीव, लद्दाख में दो-दो व्यक्ति की मौत हुई है। इसने कहा कि जान गंवाने वाले 70 प्रतिशत लोगों को पहले से ही कोई बीमारी थी। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में संक्रमण के सबसे अधिक 3,10,455 मामले सामने आए हैं।

इसके बाद तमिलनाडु में 1,70,693, दिल्ली में 1,22,793, कर्नाटक में 63,772, गुजरात में 48,355, उत्तर प्रदेश में 49,247, आंध्र प्रदेश में 49,650 और तेलंगाना में 45,076 मामले सामने आए हैं। पश्चिम बंगाल में 42,487, राजस्थान में 29,434, हरियाणा में 26,164, बिहार में 26,569, असम में 23,999 और मध्य प्रदेश में 22,600 लोग संक्रमित पाए गए हैं। ओडिशा में संक्रमण के मामले बढ़कर 17,437, जम्मू-कश्मीर में 13,899 हो गए।

केरल में अब तक संक्रमण के 12,480 जबकि पंजाब में 10,100 मामले सामने आए हैं। झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,535, छत्तीसगढ़ में 5,407, उत्तराखंड में 4,515 , गोवा में 3,657, त्रिपुरा में 2,878, पुडुचेरी में 1,999, मणिपुर में 1,911, हिमाचल प्रदेश में 1,483 और लद्दाख में 1,178 मरीज हैं।

नगालैंड में संक्रमण के 988, चंडीगढ़ में 717, अरुणाचल प्रदेश में 740 और दादरा नगर हवेली तथा दमन और दीव में 605 मामले सामने आए हैं। मेघालय में 450, मिजोरम में 284, सिक्किम में 283 और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में 203 लोग संक्रमित मिले हैं। मंत्रालय ने कहा, हमारे आंकड़ों का आईसीएमआर (भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद) के आंकड़ों से मिलान किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

श्रीराम जन्मभूमि वापस ली जा सकती है तो हम ‘सिंध’ भी वापस ला सकते है : योगी

विशेष संवाददाता लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 500 वर्षों के बाद श्रीराम जन्मभूमि वापस ली जा सकती है तो हम सिंध भी...

विकास, रोजगार और महंगाई के मुद्दे पर होगा चुनाव

शैलेन्द्र श्रीवास्तव लखनऊ। राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे से शुक्रवार को वॉयस ऑफ लखनऊ ने आगामी लोकसभा चुनाव से लेकर...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज वाराणसी के दौरे पर

विशेष संवाददाता लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 23 सितंबर को वाराणसी का दौरा करेंगे। दोपहर लगभग 1.30 बजे प्रधानमंत्री वाराणसी में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की...

भांगड़े और गिद्दा संग कल मनेगा लोहड़ी पर्व का जश्न, तैयारियां पूरी

लखनऊ। दे माई लोहड़ी, जीवे तेरी जोड़ी…, सुंदर मंदरिए होय तेरा कौन विचारा… दुल्ला भट्टी वाला जैसे एक से बढ़कर एक परम्परागत गीतों पर...

सागा आफ स्टोरीज में मंच पर दिखी पांच कहानियां

बौद्ध संस्थान में आयोजित भव्य मंच प्रस्तुति सागा आॅफ स्टोरीजलखनऊ। डोरेमी क्लब ने अपने विंटर थिएटर वर्कशॉप के दूसरे सीजन का सफल समापन आज...

कला जगत की अनेक विभूतियां सम्मानित हुईं

फिल्मी अभिनेताओं की कॉमेडी और मिमिक्री कर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दियालखनऊ। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था जे.पी.एस.स्टार 11 और इम्पल्स सिने एंटरटेनमेंटस के...

सक्षम भारत पुरस्कार से सम्मानित हुईं हुनरमंद 35 हस्तियां

महिलाओं के लिये प्रेरक रही आजीविका विकास कार्यशालातोशानी, मंजरी, रितु, शुभांगी व अनिता ने बताये व्यावसायिक गुर लखनऊ। लेट्स गिव होप फाउण्डेशन की ओर से...

लखनऊ: चिड़ियाघर शिफ्ट करने के लिए वन विभाग तैयार कर रहा अपना जवाब

लखनऊ। राजधानी के चिड़ियाघर को कुकरैल नाइट सफारी शिफ्ट करने के लिए वन विभाग अपना जवाब तैयार कर रहा है। इसे सुप्रीम कोर्ट में...

उत्तराखंड महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष बनीं पूनम कनवाल

सचिव राजेश्वरी रावत और कोषाध्यक्ष रेनू तिवारी बनींलखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद लखनऊ के तत्वावधान में संचालित उत्तराखण्ड महिला स्वयंसहायता समूह की महत्वपूर्ण बैठक आज उत्तराखण्ड...