back to top

कोरोना : यूपी में सभी शिक्षण संस्थान दो तक बंद, सभी परीक्षाएं स्थगित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सभी प्राइमरी, माध्यमिक और उच्च शिक्षण संस्थान 2 अप्रैल तक के लिए बंद कर दिए गए है इन संस्थानों में न तो पठन-पाठन होगा और न ही परीक्षाएं आयोजित होंगी। इसमें सीबीएससी, आईएससी व आईसीएससीई बोर्ड शामिल नहीं है। इसके साथ ही प्रदेश के सभी पर्यटक स्थल भी 31 मार्च तक बंद रहेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया।

इसकी जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा एवं सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि सरकार ने कोरोना संक्रमण के प्रभाव को कम करने के मकसद से यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। शर्मा ने बताया कि यूपी में कोरोना स्टेज-2 लेबल पर है और स्टेज-3 लेबल पर न पहुंचे इसके लिए सरकार ने यह निर्णय लिया है कि भीड़-भाड़ से बचाव के सभी उपाय कर लिए जाए ताकि करोना के संक्रमण को रोका जा सके।

लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने बताया कि सरकार ने सभी स्कूल-कॉलेज दो अप्रैल तक बंद करने के साथ ही परीक्षाओं को अगले आदेश तक स्थगित करने का भी निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि सरकार जिलाधिकारियों के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों के धार्मिक गुरुओं से अपील करेगी कि वह मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारों तथा गिरिजाघरों में भीड़ को रोकें।

इसके साथ ही प्रदेश में धरना-प्रदर्शन पर भी पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा। शर्मा ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण का असर अब दिहाड़ी मजदूरों पर भी नजर आने लगा है। ऐसे मजदूरों के भरण पोषण के लिए सरकार ने प्रदेश के वित्त मंत्री की अध्यक्षता में श्रम मंत्री और कृषि मंत्री की तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है।

RELATED ARTICLES

उत्सव वंदेमातरम् : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 28 फरवरी 2026। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...