back to top

कोरोना : दुनिया में 7 लाख 84 हजार लोगों की मौत

वाशिंगटन। दुनिया में कोरोनावायरस संक्रमण के अब तक 2 करोड़ 23 लाख 5 हजार 880 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 50 लाख 45 हजार 879 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 7 लाख 84 हजार 338 की मौत हो चुकी है।

ईरान में बुधवार को 153 लोगों की मौत हुई। इसके साथ ही यहां मरने वालों की संख्या 20,125 हो गई है। वहीं, देश में साढ़े तीन लाख से ज्यादा संक्रमित हैं, जबकि 3 लाख लोग ठीक भी हो चुके हैं। वहीं, अमेरिका की 6 यूनिवर्सिटी में 200 से ज्यादा स्टूडेंट्स संक्रमित पाए गए हैं। यूएसए के पांच राज्यों के स्कूलों के 2000 से ज्यादा बच्चों को क्वारैंटाइन किया गया है।

वहीं, एयर इंडिया ने अगस्त तक हॉन्गकॉन्ग के लिए उड़ानें निलंबित कर दी है। एयर इंडिया के उड़ान में कुछ पैसेंजर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसे देखते हुए हॉन्गकॉन्ग प्रशासन ने एयरलाइन को फिलहाल सेवाएं बंद करने के लिए कहा है। उधर, अमेरिका की 6 यूनिवर्सिटी में 200 से ज्यादा स्टूडेंट्स संक्रमित पाए गए हैं। यूएसए के पांच राज्यों के स्कूलों के 2000 से ज्यादा बच्चों को क्वारैंटाइन किया गया है। यूनिवर्सिटी ऑफ आयोवा में सबसे ज्यादा 175 स्टूडेंट संक्रमित मिले हैं।

दूसरे नंबर पर यूनिवर्सिटी ऑफ नोट्रेडेम है, जिसके 80 से ज्यादा स्टूडेंट्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जॉर्जिया के चेरोकी काउंटी स्कूल के सबसे ज्यादा 1100 बच्चों को क्वारैंटाइन किया गया है। अमेरिका में 3 अगस्त को स्कूल और कॉलेज दोबारा खोलने की इजाजत दी गई थी। इसके बाद से स्टूडेंट्स में संक्रमण के मामले बढ़े हैं। वहीं, नॉर्थ और साउथ अमेरिका में संक्रमण का कुल आंकड़ा 1 करोड़ 20 लाख 83 हजार 720 के पार हो गया है।

अब तक दुनिया के 54% मामले केवल अमेरिका महाद्वीप से सामने आए हैं। 66 लाख मामलों के साथ नॉर्थ अमेरिका संक्रमण के मामले में पहले नंबर पर है। नॉर्थ और साउथ अमेरिका में कुल मिलाकर 4.30 से ज्यादा मौतें हुई हैं। इन दोनों जगहों के 50 से ज्यादा देशों में दुनिया की 13% आबादी रहती है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका में अमेरिका की ओर से तैयार किए जा रहे वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल जल्द शुरू होगा।

अमेरिकी कंपनी बायोटेक की इस वैक्सीन का नाम नोवावैक्स है। इसके डोज 2900 से ज्यादा वॉलंटियर्स को दिए जाएंगे। कंपनी ने इसे सार्स कोव-2 के जेनेटिक सीक्वेंस की मदद से तैयार किया है। साउथ अफ्रीका में अब तक 5 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं और 12 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं। वहीं, हॉन्गकॉन्ग ने एयर इंडिया की फ्लाइट्स पर इस महीने के आखिरी तक रोक लगा दी है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...