back to top

कोरोना : दुनिया में अब तक 7.37 करोड़ लोग संक्रमित

वाशिंगटन। दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 7.37 करोड़ के ज्यादा हो गया। 5 करोड़ 17 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 16 लाख 40 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। चीन की एक फार्मास्युटिकल कंपनी ने जर्मनी की बायोएनटेक कंपनी के 100 करोड़ डोज खरीदने का फैसला किया है। चीन सरकार इस डील को जल्द मंजूरी दे सकती है। चीन की पांच कंपनियां अपनी वैक्सीन डेवलप कर रही हैं। लेकिन, कुछ लोकल कंपनियां दूसरे देशों की वैक्सीन कंपनियों के संपर्क में भी हैं। बायोएनटेक से डील इसी सिलसिले में हुई है।

वहीं, डोनाल्ड ट्रम्प जल्द ही अमेरिकी नागरिकों से वैक्सीनेशन में हिस्सा लेने की अपील करेंगे। व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैली मैक्केन ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कैली ने एक सवाल के जवाब में कहा- बिल्कुल। राष्ट्रपति चाहते हैं कि अमेरिकी वैक्सीनेशन प्रोग्राम में हिस्सा लें और इससे बचने की कोशिश न करें। उनकी मेडिकल टीम जब भी कहेगी वे खुद भी वैक्सीन लगवाएंगे। अमेरिका में अब तक 1.62 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हुए और देश में अब तक 3.02 लाख लोगों ने जान गयी।

उधर, एक रिपोर्ट के मुताबिक, तुर्की में संक्रमण के हालात काफी खराब हो गए हैं। यहां मंगलवार को 235 संक्रमितों की मौत हो गई। देश में तेज सर्दी पड़ रही है और ऐसे में डॉक्टरों की सामने कठिन हालात हैं। एक ही दिन में 32 हजार 102 नए केस सामने आए। तुर्की सरकार का कहना है कि देश में ज्यादातर मामले ऐसे सामने आ रहे हैं जिनमें लक्षण नहीं हैं।वहीं, आॅस्ट्रेलिया ने कोरोना की होम टेस्ट किट तैयार करने में कामयाबी हासिल की है।

यह किट एल्यूमे कंपनी ने तैयार की है। खास बात यह है कि अमेरिकी सरकार ने इसको अपने देश में इस्तेमाल की मंजूरी भी दे दी है। अमेरिका में फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने एक बयान में कहा- इस टेस्ट किट से 20 मिनट में कोविड-19 का टेस्ट रिजल्ट आ जाएगा। इस टेस्ट किट में नाक से स्वाब लेकर टेस्ट किया जाता है। इसके लिए स्मार्टफोन ऐप की जरूरत होगी क्योंकि इस्तेमाल का तरीका इसी ऐप में दिया गया है। यूजर को कुछ जानकारियां देनी होंगी।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...