back to top

कोरोना : भारत में 47,638 और लोग संक्रमित, कुल मामले 84 लाख के पार

नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के 47,638 नए मामले सामने आने के बाद शुक्रवार को देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 84 लाख के पार हो गए। इनमें से 77.65 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर 92.32 प्रतिशत हो गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 47,638 और लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद कोविड-19 के अब तक कुल 84,11,724 मामले सामने आ चुके हैं।

वहीं 670 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,24,985 हो गई। मंत्रालय ने बताया कि अब तक 77,65,966 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर 92.32 प्रतिशत हो गई है। देश में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.49 प्रतिशत बनी हुई है। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मामलों की संख्या लगातार आठवें दिन छह लाख से नीचे है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी 5,20,773 लोगों का कोविड-19 का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 6.19 प्रतिशत है। भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी। वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 29 अक्टूबर को 80 लाख के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार पांच नवम्बर तक कुल 11,54,29,095 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई, जिनमें से 12,20,711 नमूनों की जांच गुरुवार को ही की गई। जिन 670 लोगों की पिछले 24 घंटे में मौत हुई है, उनमें से महाराष्ट्र के 256, दिल्ली के 66, पश्चिम बंगाल के 54, छत्तीसगढ़ के 44, कर्नाटक के 31, तमिलनाडु के 28, उत्तर प्रदेश के 27 और केरल के 26 लोग शामिल हैं।

देश में संक्रमण से कुल 1,24,985 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 44,804, कर्नाटक के 11,312, तमिलनाडु के 11,272, उत्तर प्रदेश के 7,131, पश्चिम बंगाल के 7,122, दिल्ली के 6,769, आंध्र प्रदेश के 6,757, पंजाब के 4,281 और गुजरात के 3,744 लोग शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 70 प्रतिशत से ज्यादा मामलों में मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...

शादी की प्‍लानिंग में जुटी हैं श्रद्धा कपूर

मुंबई। ‘स्त्री 2’ (2024) जैसी सुपरहिट फिल्म से एकाएक सुपर स्‍टारडम पर पंहुच चुकी एक्‍ट्रेस श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्‍मों का फैंस बेसब्री...

विधानसभा के बजट सत्र: दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि के बाद सदन बुधवार सुबह तक स्थगित

लखनऊ। विधानसभा का बजट सत्र इन दिनों जारी है और सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही पूरी तरह शोक और सम्मान के वातावरण में...

वैलेंटाइन वीक : एक दूसरे को टैडी देकर प्रेमियों ने कही दिल की बात

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के दौरान चॉकलेट डे के बाद प्रेमी जोड़ों ने टेडी डे मनाया। वेलेंटाइन वीक में इस दिन टेडी बीयर उपहार में...

हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल को, भक्त करेेंगे संकटमोचन की पूजा

लखनऊ। हनुमान जयंती हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जो भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। हनुमान जी को...

बाबा श्याम के भव्य दरबार का भूमि पूजन कर रखी आधारशिला

तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी सेलखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी से आयोजित कर रहा है। इसके ऐशबाग के तिलकनगर...

नाटक बाप रे बाप ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ और संत कबीर अकादमी मगहर के संयुक्त तत्वावधान में...

किसानों के भविष्य को नई दिशा देती शॉर्ट मूवी का निर्माण शुरू

शॉर्ट मूवी में डॉ. अय्यूब हुसैन सीईओ एग्रोहब एक वैज्ञानिक के रूप भूमिका निभाएंगे लखनऊ। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निदेर्शों पर राष्ट्रीय फिल्म...

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...