back to top

कोरोना : दुनिया में 4.20 करोड़ मरीज स्वस्थ

वाशिंगटन। दुनियाभर में अब तक 6.07 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 4.20 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 14.26 लाख लोगों की जान जा चुकी है। अब 1.72 करोड़ मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है, यानी एक्टिव केस। वहीं, दुनियाभर में बढ़ते कोरोना के कहर के बीच जर्मनी ने 20 दिसंबर तक के लिए आंशिक लॉकडाउन बढ़ा दिया है।

वहीं, सोशल कॉन्टैक्ट को लेकर जारी पाबंदियों को जनवरी तक के लिए उठाया जा सकता है। फेडरल स्टेट के मिनिस्टर-प्रेसिडेंट के साथ बैठक के बाद वर्ग प्रेस कॉन्फ्रेंस में चांसलर एंजेला मर्केल ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस बात पर चर्चा हुई कि अगर कोरोना के नए मामलों में कमी नहीं आई है, तो हम पाबंदियों को जनवरी की शुरूआत तक बढ़ा सकते हैं। जर्मनी में अब कुल 9.83 लाख कोरोना के मामले में सामने आ चुके हैं, जबकि लगभग 15 हजार लोगों की इस कारण से मौत भी हुई है।

वहीं, अमेरिकी प्रशांत (यूके) में 5 मई के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा 696 मौतें दर्ज की गईं। इस बीच, सूडान के पूर्व प्रधानमंत्री और नेशनल उम्मा पार्टी के अध्यक्ष सादिक महदी की कोरोना की वजह से बुधवार को मौत हो गई। वहीं, ब्रिटेन में कोरोना की वजह से पिछले 24 घंटे में 696 मौतें दर्ज की गईं और 18 हजार 213 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। एक दिन में सबसे ज्यादा मौतों की बात करें, तो 5 मई के बाद से बुधवार को सबसे ज्यादा मौतें रिकॉर्ड की गईं। आधिकारिक आंकड़ों में इसकी जानकारी दी गई।

RELATED ARTICLES

नालंदा के शीतला माता मंदिर में भीषण भगदड़… 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत, भारी कुप्रबंधन के आरोप

बिहार शरीफ। बिहार के नालंदा जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ मंगलवार की सुबह एक प्रसिद्ध मंदिर में मची भगदड़ ने...

नया आयकर कानून एवं कई बजटीय प्रावधान एक अप्रैल से होंगे लागू,एफएंडओ सौदों पर एसटीटी बढ़ेगा

नयी दिल्ली। नए आयकर कानून और अन्य बजटीय प्रावधान एक अप्रैल से लागू होंगे। इन बजटीय प्रावधान में वायदा एवं विकल्प (एफएंडओ) व्यापार पर...

पावरप्ले में मैच का रुख तय करने की रणनीति रही सफल: वैभव सूर्यवंशी

गुवाहाटी। राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का श्रेय पावरप्ले में मैच को नियंत्रित...

पावरप्ले में ही मैच का रूख तय करने की योजना कारगर रही: सूर्यवंशी

गुवाहाटी। चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेलकर राजस्थान रॉयल्स को 47 गेंद शेष रहते आठ विकेट से बड़ी जीत दिलाने वाले युवा...

डंकिन के साथ ‘फ्रेंचाइजी’ समझौता नहीं बढ़ाएगी जुबिलेंट फूडवर्क्स

नयी दिल्ली। देश की प्रमुख क्विक सर्विस रेस्तरां श्रृंखला संचालक जुबिलेंट फूडवर्क्स लिमिटेड (जेएफएल) ने अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कॉफी एवं डोनट कंपनी डंकिन के साथ...

भारतीय मूल की मंगला कुप्पा अमेरिका के श्रम मंत्रालय की सीआईओ नियुक्त

ह्यूस्टन।भारतीय मूल की प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ मंगला कुप्पा को अमेरिका के श्रम मंत्रालय का मुख्य सूचना अधिकारी (सीआईओ) नियुक्त किया गया है। वह पिछले वर्ष...