back to top

संक्रमितों की काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग को और तेज की जाये : योगी

  • कन्टेनमेंट जोन में की जाये सभी की कोरोना जांच की कोशिश

  • कोविड अस्पतालों में डाॅक्टरों की संख्या बढ़ायी जाये में

  • बढ़ाये जायें कानपुर, लखनऊ व वाराणसी के कोविड अस्पतालों में बेड की संख्या

  • लखनऊ के कैंसर संस्थान में बने डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल

  • हर जिले में एल-2 कोविड अस्पतालों में बेड

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग के काम को और तेज किए जाने पर ज़ोर दिया है। उन्होंने कहा कि काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग के माध्यम से कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने में मदद मिल रही है। इसके मद्देनज़र यह काम बहुत ज़्यादा सुव्यवस्थित ढंग से किया जाये।

मुख्यमंत्री के टीम-11 के साथ अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि कोशिश की जानी चाहिये कि कन्टेनमेंट जोन में सभी लोगों का संक्रमण का टेस्ट हो जाये। तभी कन्टेनमेंट जोन बनाने का मकसद पूरा होगा।

उन्होंने होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों से लगातार संवाद बनाकर उनके स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी प्राप्त करते रहने के निर्देश भी दिये हैं।

योगी ने कोरोना संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए कोविड अस्पतालों में डाॅक्टरों की संख्या में वृद्धि के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि कानपुर नगर, लखनऊ और वाराणसी के कोविड अस्पतालों में बेडों की संख्या बढ़ाई जाये।

लखनऊ के कैंसर संस्थान में डेडिकेटेड कोविड अस्पताल बनाया जाये। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को हर जिले में एल-2 कोविड अस्पतालों के बेडों की संख्या को बढ़ाने के निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी जिलों में खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसानों के लिए कृषि संबंधी अन्य सामग्री की सुचारु व्यवस्था भी बनाये रखी जाये।

योगी ने बाढ़ के मद्देनज़र पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री समय से उपलब्ध कराई जाये। बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में फसल को हुए नुकसान का सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।

RELATED ARTICLES

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...

शादी की प्‍लानिंग में जुटी हैं श्रद्धा कपूर

मुंबई। ‘स्त्री 2’ (2024) जैसी सुपरहिट फिल्म से एकाएक सुपर स्‍टारडम पर पंहुच चुकी एक्‍ट्रेस श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्‍मों का फैंस बेसब्री...

विधानसभा के बजट सत्र: दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि के बाद सदन बुधवार सुबह तक स्थगित

लखनऊ। विधानसभा का बजट सत्र इन दिनों जारी है और सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही पूरी तरह शोक और सम्मान के वातावरण में...

वैलेंटाइन वीक : एक दूसरे को टैडी देकर प्रेमियों ने कही दिल की बात

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के दौरान चॉकलेट डे के बाद प्रेमी जोड़ों ने टेडी डे मनाया। वेलेंटाइन वीक में इस दिन टेडी बीयर उपहार में...

हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल को, भक्त करेेंगे संकटमोचन की पूजा

लखनऊ। हनुमान जयंती हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जो भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। हनुमान जी को...

बाबा श्याम के भव्य दरबार का भूमि पूजन कर रखी आधारशिला

तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी सेलखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी से आयोजित कर रहा है। इसके ऐशबाग के तिलकनगर...

नाटक बाप रे बाप ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ और संत कबीर अकादमी मगहर के संयुक्त तत्वावधान में...

किसानों के भविष्य को नई दिशा देती शॉर्ट मूवी का निर्माण शुरू

शॉर्ट मूवी में डॉ. अय्यूब हुसैन सीईओ एग्रोहब एक वैज्ञानिक के रूप भूमिका निभाएंगे लखनऊ। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निदेर्शों पर राष्ट्रीय फिल्म...

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...