back to top

कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग व सर्विलांस सिस्टम को सुदृढ़ रखा जाए : योगी

  • कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को देखते हुये सभी तैयारियां हो सुनिश्चित
  • कोविड अस्पतालों की व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को देखते हुये सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि कोविड-19 के नए स्वरूप को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक स्तर पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए।

मुख्यमंत्री गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग तथा सर्विलांस सिस्टम को पूर्व की भांति सुदृढ़ रखा जाए। उन्होंने टेस्टिंग कार्य को पूरी क्षमता से संचालित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वैक्सीन के सुरक्षित रख-रखाव के लिए कोल्ड चेन अत्यन्त महत्वपूर्ण है।

इसे ध्यान में रखते हुए प्रत्येक जिले में प्रभावी कोल्ड चेन व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। वैक्सीन की सुरक्षित स्टोरेज के लिए सभी आवश्यक अवस्थापना सुविधाएं प्राथमिकता पर तैयार की जाएं। कोरोना वैक्सीनेशन के लिए वैक्सीनेटर्स तैयार करने की कार्यवाही को समयबद्ध ढंग से संचालित किया जाए। उन्होंने वैक्सीन की सुरक्षा के पुख्ता इन्तजाम सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 से बचाव के सम्बन्ध में आमजन को निरन्तर जागरूक किया जाए। इसके लिए विभिन्न प्रचार माध्यमों का उपयोग किया जाए। जागरूकता सृजन कार्य में पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से लोगों को कोरोना से बचाव के बारे में जानकारी प्रदान की जाए। उन्होंने कोविड अस्पतालों की व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए।

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि 9 दिसम्बर के बाद से यूके से आने वाले लोगों का कोविड-19 टेस्ट कराया जा रहा है। अब तक 2500 से अधिक सैम्पल लेकर टेस्ट किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि कोविड के नये संक्रमण से लोगों को डरने व घबराने की आवश्यकता नहीं है इससे बचाव के भी वही तरीके है जो अब तक अपनाये जा रहे है। इसलिए सभी लोग मास्क पहनें, हाथ साबुन-पानी से धोते रहें तथा लोगों से दो गज की दूरी बनाये रखें। जब तक वैक्सीन नहीं आती तब तक कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पहले से बीमार बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं को संक्रमण से बचाना होगा।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...